MUMBAI:मुकेश खन्ना फिर लोगों के निशाने पर,अब लड़कियों के बारे में दिया ये विवादित बयान, जमकर हो रहे ट्रोल 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MUMBAI:मुकेश खन्ना फिर लोगों के निशाने पर,अब लड़कियों के बारे में दिया ये विवादित बयान, जमकर हो रहे ट्रोल 

MUMBAI.बॉलीवुड एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) अपने विवादित टिप्पणी (controversial remark) के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। इस वजह से वो अक्सर ट्रोल (Troll)होते हैं। अब एक बार फिर मुकेश ने ऐसा बयान दे डाला कि सोशल मीडिया (social media)पर लोग उन्हें जमकर लताड़ रहे हैं। उनके इस बयान पर बवाल मच गया है। दरअसल मुकेश का एक वीडियो सोशल मीडिया  पर सामने आया है, जिसमें वो लड़कियों के बारे में विवादित बयान दे रहे हैं। उनके इस वीडियो ने इंटरनेट पर तूल पकड़ लिया है। 







View this post on Instagram

A post shared by Bollywoodshitposts (@bollywoodshitposts)





मामले ने पकड़ा तूल





दरअसल वायरल वीडियो में मुकेश कह रहे है कि यदि कोई लड़की किसी लड़के को सेक्स (sex life)के लिए कह रही है, वो अगर ये कह रही है कि मैं तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहती हूं, तो वो लड़की लड़की नहीं है। वो धंधा करती है। सभ्य समाज की लड़कियां ऐसा बिल्कुल भी नहीं करेंगी। आप इस चीज का हिस्सा न बनें। अपने इस बयान की वजह से एक्टर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। 





यूजर्स ने खूब लताड़ा





लड़कियों के बारे में विवादित बयान देने पर लोग उनपर भड़क उठे है और वो मुकेश की जमकर क्लास ले रहे है। एक यूजर ने लिखा-अगल लड़का ऐसी बात करता है तो क्या। दूसरे यूजर ने लिखा-शक्तिमान जब बुढ़ापे में सटिया जाए। तीसरे यूजर ने लिखा- लड़कों के बारे में कुछ नहीं लिखा, उनके बारे में भी लिखकर हमें ज्ञान दें। बता दें ये पहली बार नहीं है जब मुकेश अपने बयानों के लिए चर्चा में आए हो। इससे पहले भी वो कई बार ट्रोल हो चुके है। 





मुकेश का वर्कफ्रंट





एक्टर ने काफी लंबे समय से टीवी दुनिया से दूरी बना ली है। मुकेश वारिश,विश्वामित्र,शक्तिमान,चंद्रकांता समेत कई अन्य शोज में दिखाई दे चुके हैं।   







 



बॉलीवुड Social Media सोशल मीडिया Mumbai Mukesh Khanna controversial remark sex life विवादित टिप्पणी ट्रोल मुकेश सेक्स Troll एक्टर मुकेश खन्ना