Nov 2, 2024
बॉलीवुड के बादशाह का लंदन में एक आलीशान घर है। इस घर में वे अक्सर अपनी फैमिली और फ्रेंडस् के साथ समय बिताने के लिए जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान का ये विला सेंट्रल लंदन के पॉश इलाके पार्क लेन में है। लंदन वाले इस विला की कीमत 183 करोड़ रुपए बताई जाती है।
Credit: The Sootr
किंग खान का दुबाई में पाम जुमेराह विला भी है। यह शानदार विला देखने में किसी महल से कम नहीं लगता है। 6 कमरों वाले इस विला की कीमत 100 करोड़ है। पाम जुमेराह विला में शाहरुख अपने दोस्तों के लिए पार्टियां भी होस्ट करते हैं।
Credit: The Sootr
बॉलीवुड के बादशाह का अलीबाग हॉलीडे होम भी बहुत शानदार है। इस बंगले में शाहरुख खान अक्सर अपने परिवार के साथ हॉलिडे मनाने जाते हैं। इसकी खास बात यह है कि यह समंदर के किनारे बना हुआ है और इसमें एक हेलीपैड भी है। अलीबाग हॉलीडे होम 19,960 स्क्वायर मीटर में बना हुआ है और रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत 15 करोड़ रुपए बताई जाती है।
Credit: The Sootr
Thanks For Reading!