MUMBAI: मुश्किल में पॉप स्टार Shakira, एक्ट्रेस पर लगा 117 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का आरोप

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MUMBAI: मुश्किल में पॉप स्टार Shakira, एक्ट्रेस पर लगा 117 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का आरोप

Mumbai.मशहूर पॉप स्टार शकीरा(Shakira)पर टैक्स चोरी का आरोप लगा है। आरोप है कि उन्होंने लगभग 117 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी की है। शकीरा ने 1990 में सोनी म्यूजिक के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। अब उनकी दुनियाभर में एक अलग ही पहचान हैं। उन्होंने कई हिट गाने दिए है, जिसमें वाका-वाका और हिप्स डोंट लाय शामिल है। शकीरा कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। बता दें कुछ समय पहले ही शकीरा ने अपने लोंग टर्म पार्टनर जेरार्ड पीके (Gerard PK) से रिलेशन के 12 साल बाद उससे अलग होने का फैसला लिया है।





सिंगर के पास हैं प्राइवेट आइलैंड और प्लेन





शकीरा के पास बहामास में उनका प्राइवेट आइलैंड है। इस आइलैंड  की कीमत 118 करोड़ रुपए है। शकीरा लग्जरी गाड़ियों का भी बहुत शौक हैं। साथ ही शकीरा एक प्राइवेट प्लेन की भी मालिक हैं।





शकीरा ने लिया था अपने लोंग टर्म पार्टनर से अलग होने का फैसला 





शकीरा और जेरार्ड  2010 में फीफा वर्ल्ड कप के बाद रिलेशनशिप में आए थे। 12 साल दोनों से रिलेशनशिप में हैं। तब से दोनों साथ में रह रहे है। दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स है। सूत्रों के मुताबिक फुटबॉलर(footballer) जेरार्ड का किसीअन्य महिला के साथ अफेयर चल रहा था। इस बात की भनक जब शकीरा को लगी तो उन्होंने जेरार्ड पीके संग अपना रिश्ता खत्म होने का निर्णय लिया। बताया तो ये भी जा रहा है कि शकीरा से अलग होने के बाद जेरार्ड बार्सिलोना(barcelona) में रह रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक जेरार्ड के घर के आस-पास रहने वालों लोगों ने उन्हें किसी अलग घर में जाते देखा है। बताया जा रहा है कि जेरार्ड इन दिनों दूसरी महिला के साथ रह रहे हैं। इसके अलावा शकीरा अपने बच्चों की कस्टडी को लेकर भी सुर्खियों में हैं।





दोनों में है 10 साल का अंतर





सूत्रों के मुताबिक शकीरा और जेरार्ड 12 साल से रिलेशन में है। 2010 में फीफा वर्ल्ड कप के बाद दोनों ने एक-साथ रहने का फैसला लिया था। उसी वक्त दोनों फुटबॉल एंथम 'वाका-वाका' में साथ में नजर आए थे। शकीरा, जेरार्ड से 10 साल बड़ी हैं। दोनों में 10 साल का अंतर है। 



Mumbai INTERVIEW शादी Marriage Hollywood Shakira Gerard PK relation footballer पॉप स्टार शकीरा जेरार्ड पीके रिलेशन फुटबॉलर