सलमान खान के बियर्ड लुक को लेकर उड़ा मजाक, यूजर्स बोले- सस्ता टोनी स्टार्क, फैंस-चाहने वाले हुए दीवाने 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
सलमान खान के बियर्ड लुक को लेकर उड़ा मजाक, यूजर्स बोले- सस्ता टोनी स्टार्क, फैंस-चाहने वाले हुए दीवाने 

MUMBAI. हिंदी सिनेमा के सबसे पॉपुलर अवॉर्ड्स में से एक आईफा का आयोजन इस साल अबू धाबी के यस आइलैंड पर हो रहा है। इसके लिए सेलेब्स अबू धाबी पहुंच चुके हैं। इसमें अभिषेक बच्चन, नोरा फतेही, फराह खान, सुनिधि चौहान ,रकुल प्रीत सिंह, विक्की कौशल, राज कुमार राव समेत कई अन्य सितारे है। जैसे सितारों ने हिस्सा लिया। इस अवॉर्ड शो को अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा इस इवेंट में सलमान खान भी पहुंचे। लेकिन इवेंट में ऐसा कुछ हुआ, जिस वजह से नेटिजेंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।





सलमान का उड़ा मजाक





दरअसल सलमान ने सोशल मीडिया पर अबु धाबी से अपनी कुछ फोटो शेयर की है। फोटो में उन्होंने मरून कलर की शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहनी हुई हैं। इस लुक में वह काफी हैंडसम लग रहे है। इसके बावजूद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फोटो शेयर कर सलमान ने कैप्शन में लिखा-आईफा अबु धाबी #आईफा2023। फैंस को सलमान का बियर्ड लुक बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। इस वजह से वह एक्टर का  जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।







View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)





ये खबर भी पढ़िए....











यूजर्स बोले- सस्ता टोनी स्टार्क





सलमान की ये फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इंडियन टोनी स्टार्क मार्वल्स की डब मूवी आने वाली है। दूसरे ने लिखा- सस्ता टोनी स्टार्क। जबकि कुछ फैंस अपने फेवरेट स्टार का ये लुक देखकर काफी एक्साइट हो रहे हैं। एक फैन ने कमेंच करते हुए लिखा-प्लीज, इन्हें सभी लड़कियों को प्यार में पागल बनाने के लिए अरेस्ट करें। दूसरे ने लिखा-अब तक का सबसे हैंडसम और आकर्षक मैन! नजर ना लगे!! टचवुड।



Bollywood News बॉलीवुड न्यूज Salman Khan सलमान खान Salman Beard Look Salman joke Salman Khan Trolled सलमान  बियर्ड लुक सलमान का उड़ा मजाक