पर्दे पर आने से पहले फिल्म Eetha का जलवा, इंडिया और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज नाम
The SootrNov 27, 2026
श्रद्धा कपूर की फिल्म Eetha ने रिलीज से पहले ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है
फिल्म का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है
फिल्म के गाने जी जी रे जी पर सैकड़ों महिलाओं ने एक साथ लावणी डांस किया
पुणे की जील यूनिवर्सिटी में एक मिनट के लावणी हुक स्टेप से यह रिकॉर्ड बनाया गया
श्रद्धा कपूर और निर्देशक लक्ष्मण उतेकर को रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट और मेडल सौंपा गया
इवेंट में हरे रंग की पारंपरिक नौवारी साड़ी में श्रद्धा कपूर ने सबका ध्यान खींचा
श्रद्धा ने मंच पर लावणी की झलक दिखाई और नन्हीं प्रतिभागियों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं
फिल्म ईठा मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है
फिल्म में श्रद्धा के साथ रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब और सिद्धार्थ जाधव नजर आएंगे
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी Eetha 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
Thanks For Reading!
Next: अनिरुद्ध संग शादी में काव्या मारन का दिखा रॉयल लुक, ब्लश पिंक लहंगे ने लूटी महफिल