Sonakshi Zaheer Wedding : सोनाक्षी बनी Mrs इकबाल

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रविवार को कोर्ट मैरिज कर ली है।

शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। शादी के बाद मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन भी दिया गया।

शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी की शादी को लेकर बयान दिया कि शादी के घर में थोड़ा बहुत तनाव होता है, लेकिन वह अब ठीक हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने बेटी की शादी में शामिल होने का फैसला किया था।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल काफी खुश नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा ने साड़ी पहनी हुई है और जहीर इकबाल ने कुर्ता पहना हुआ है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने लिखा है कि उन्होंने सात साल पहले एक-दूसरे की आंखों में प्यार देखा था और अब वह पति-पत्नी बन गए हैं।

हर तरफ सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रिलेशनशिप और शादी को लेकर की चर्चा चल रही थीं।

शत्रुघ्न सिन्हा की फैमिली इस रिश्ते से खुश नहीं है, लेकिन शादी के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है।