सोनम कपूर-आनंद ने दिखाई 3 महीने के बेटे वायु की झलक, नन्हें मेहमान के साथ वैकेशन पर निकला कपल

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
सोनम कपूर-आनंद ने दिखाई 3 महीने के बेटे वायु की झलक, नन्हें मेहमान के साथ वैकेशन पर निकला कपल

MUMBAI. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपना मदरहुड फेज एंजॉय कर रही हैं। उनके घर में बेटे ने जन्म लिया है। सोनम और आनंद अहूजा ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है। बेटे के जन्म के बाद फैंस बेसब्री से उनके बेटे की एक झलक देखने के लिए बेताव थे। लेकिन अब उनका ये इंतजार खत्म हो गया है। सोनम और आनंद ने बेटे वायु की पहली झलक फैंस को दिखा दी है। हालांकि अभी भी उन्होंने नन्हे राजकुमार का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। वायु की फोटो पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे है। 







View this post on Instagram

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)





वैकेशन पर निकला कपल





सोनम और आनंद पेरेंट्स बनने के बाद पहली बार बेटे वायु के साथ वेकेशन पर निकला हैं। सोनम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कपल बेटे वायु को प्यार करते नजर आ रहे है। वीडियो में वायु का चेहरा नहीं दिख रहा है, लेकिन उनकी थोड़ी सी झलक देखने को मिल रही है। वीडियो शेयर कर सोनम ने कैप्शन में लिखा-स्वीट नथिंग्स। इस वीडियो पर आनंद ने कमेंट करते हुए लिखा- अपनी दुनिया के साथ दुनिया घूम रहा हूं। 







View this post on Instagram

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)





ये खबर भी पढ़ें....











20 अगस्त को हुआ बेटे का जन्म





सोनम और आनंद के बेटे वायु का जन्म 20 अगस्त को जन्म हुआ था। दोनों अक्सर अपने बेटे के क्यूट मोमेंट्स शेयर करते रहते हैं। आनंद और सोनम 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 4 साल बाद ये कपल पेरेंट्स बन गया है।







View this post on Instagram

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)



sonam kapoor son sonam kapoor son first look anil kapoor grand son vayu sonam-anand trip सोनम कपूर का बेटा सोनम कपूर बेटे पहली झलक अनिल कपूर का पोता वायु ट्रिप पर निकले सोनम-आनंद