मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण योजना 2021

author-image
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण योजना 2021

यह योजना उन लड़कियों के लिए है जिनके पास आत्मविश्वास है और वह पढ़ना चाहती है परन्तु परिवार में आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण अपनी आगे की पढ़ाई नहीं कर पाती है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए मध्य सरकार सरकार ने इस योजना को शुरू किया है।



योजना का उद्देश्य



इस योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान करने के लिए सहायता देना है। इस योजना के अंतर्गत उन लड़कियों को आर्थिक मदद दी जाएगी जो अपने परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण शिक्षा को आगे नहीं बढ़ा पाती है। इस योजना का लाभ वही छात्रायें उठा सकती है जो बारहवीं में 60% या उससे अधिक नंबर लेकर आई हों। इस स्कॉलरशिप में लड़कियों को दस महिने तक 500 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जिससे वह अपने रूचि के अनुसार शिक्षा को प्राप्त कर सके और अपने भविष्य को सुधार सकें।



उद्देश्य



छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन देना|



सिर्फ मध्यप्रदेश की छात्राओं को इस योजना लाभ मिलेगा | 



छात्राओं को हर साल 5000/- रूपये तक की आर्थिक सहायता मिलेगी।





योजना के लाभ







  •   यह योजना लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु चलाई गयी है जिससे छात्राओं को जो आर्थिक समस्या से परेशान है उन्हें पढ़ने में कोई परेशानी नहीं आयेंगी।



  •   योग्य छात्राओं को दस महीने तक 500 रूपये या हर वर्ष 5000 रूपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।


  •   स्कॉलरशिप से प्राप्त सहायता राशि को सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।


  •   पात्र छात्रायें इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।


  •   इस योजना का लाभ अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति और गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली छात्राओं के लिए है|






  • योजना के लिए पात्रता / योग्यता की शर्तें







    •     सबसे पहले आवेदिका छात्रा को मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए।



  •     जो लड़कियां 12वीं में 60 % अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगी उन्हें ही प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा और वह आवेदन कर सकती है।


  •     आवेदक के पास आय का प्रमाण होना चाहिए और अन्य जरूरी दस्तावेज भी होने अनिवार्य है।


  •     बीपीएल श्रेणी में आने वाली छात्रायें भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है।








  • आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज







    1. आय प्रमाण पत्र            



  • निवास प्रमाण पत्र


  • जाति प्रमाण पत्र


  • छात्रा का आधार कार्ड


  • बीपीएल प्रमाण पत्र


  • जन्म प्रमाण पत्र


  • Samagra ID


  • Current College Code


  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट


  • बैंक पासबुक, Branch Code


  • मोबाईल नंबर








  • ऑनलाइन आवेदन 2021-22 





     इच्छुक व्यक्ति आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है|



    Madhya Pradesh मध्य प्रदेश scholarship स्कॉलरशिप योजना Yojna prtibha kiran yojna प्रतिभा किरण योजना Scheme for girls education बालिका शिक्षा के लिए योजना लड़कियों की शिक्षा