भोपाल बाइसिकल राइडर्स ग्रुप ने 700 से अधिक लोगों को साइकिलिंग से जोड़ा

author-image
एडिट
New Update
भोपाल बाइसिकल राइडर्स ग्रुप ने 700 से अधिक लोगों को साइकिलिंग से जोड़ा

भोपाल. कोरोना काल में व्यायाम और इम्युनिटी को बेहतर बनाने के लिए एक बार फिर लोगों की रुचि साइकिलिंग की ओर बढ़ी है। शहर में युवाओं का एक दल ऐसा भी है, जिसने लॉकडाउन सहित पूरे कोरोना काल में अब तक साइकिलिंग के फायदे बताते हुए शहर के एक हजार से ज्यादा लोगों को साइकिलिंग से जोड़ा है। BBRG ग्रुप ने लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर लोगों को साइकिलिंग के फायदे बताए। साथ ही लोगों को साइकिलिंग के लिए प्रेरित किया। 





ग्रुप ने अनलॉक-1 की शुरुआत होते ही शारीरिक व्यायाम और साइकिलिंग के लिए लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया। जितने भी लोग इनके साथ जुड़े हैं, अब सप्ताह में कम से कम अल्टेरनेट डेज साइकिलिंग करते हैं। रविवार के दिन 200 km तक साइकिलिंग करते हैं। BBRG ग्रुप के लोग भोपाल के लगभग सभी बड़े मंदिरों तक साइकिल से जा चुके हैं। इनमें भोजपुर ,जैनमंदिर, सलकनपुर,  सांची आदि शामिल हैं। 





इस ग्रुप को मनीष भदौरिया, विनोद पांडे, अमित दास, अभय दुबे, चंद्रसंतानी, ओपी कथेल, बबलू पटेल, डॉ राहुल जोशी, गौरव सिंह जाट, आशीष नामदेव, सत्यम, हेमंत, रशीदा, मंजू, मीनाक्षी, रूही, शिवानी, सिम्मलिक, रवींद्र कुमार अम्बेडकर, आरके गुप्ता, मनीष साहू, विवेक आदि सहयोग कर रहे हैं।



Madhya Pradesh मध्यप्रदेश exercise व्यायाम Cycling साइकिलिंग corona period कोरोना काल Bhopal Bicycle Riders Group Immunity भोपाल बाइसिकल राइडर्स ग्रुप इम्युनिटी