क्या हैं डायबिटीज के लक्षण और उससे बचने के उपाय, अब आप भी रह सकते हैं हेल्दी

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
क्या हैं डायबिटीज के लक्षण और उससे बचने के उपाय, अब आप भी रह सकते हैं हेल्दी

Bhopal. आज कल भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित लाइफ स्टाइल की वजह से लोगों को डायबिटीज (Diabetes) की बीमारी हो रही है। भोपाल में एमडी मेडिसिन डॉक्टर कुशाग्र खेवानी ने हेल्थ सूत्र में डायबिटीज के लक्षण, प्रकार और बचाव की पूरी जानकारी दी। डॉक्टर कुशाग्र खेवानी ने ये भी बताया कि हम हेल्थी कैसे रह सकते हैं, इसके साथ ही उन्होंने कई हेल्थ टिप्स भी दिए।





डायबिटीज क्या है ?





डायबिटीज (Diabetes) एक मेटाबॉलिक डिसॉर्डर है, इसमें मरीज के रक्त में ग्लूकोज का स्तर बहुत अधिक हो जाता है। जब हमारे शरीर के पैंक्रियाज में इंसुलिन का पहुंचना कम हो जाता है तो खून में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है। इसे ही डायबिटीज कहा जाता है। जब व्यक्ति के शरीर में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बनती तो शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति ठीक से प्रतिक्रिया नहीं कर पाती हैं। हम जो भोजन करते हैं उससे शरीर को ग्लूकोज मिलता है जिसे कोशिकाएं शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में उपयोग करती हैं। यदि शरीर में इंसुलिन मौजूद नहीं होता है तो वे अपना काम सही तरीके से नहीं कर पाती हैं और ब्लड से कोशिकाओं को ग्लूकोज नहीं पहुंचा पाती हैं। जिसके कारण ग्लूकोज ब्लड में ही इकट्ठा हो जाता है और ब्लड में अतिरिक्त ग्लूकोज नुकसानदायक साबित हो सकता है। 







डायबिटीज के लक्षण







  • ज्यादा प्यास लगना।



  • ज्यादा पेशाब आना।


  • ज्यादा भूख लगना।


  • वजन कम होना।


  • थकान और चिड़चिड़ापन होना।


  • पेशाब से अजीब स्मेल आना।






  • डायबिटीज के प्रकार







    • टाइप-1 डायबिटीज



  • टाइप-2 डायबिटीज व्यस्कों में होती है।






  • डायबिटीज से बचाव के उपाय





    डॉक्टर कुशाग्र खेवानी ने बताया कि प्री डायबिटीज के लक्षण दिखने पर मरीज सही समय पर लाइफ स्टाइल मॉडिफिकेशन करके शुगर लेवल नियंत्रित रख सकते हैं। एक्सरसाइज करके, अच्छा खाना खाने से शुगर लेवल काफी हद तक मैनेज हो सकता है।





    मीठा खाने से ही शुगर होती है !





    डॉक्टर कुशाग्र खेवानी का कहना है कि शक्कर हमारे खाने का हिस्सा होनी ही नहीं चाहिए। शक्कर अपने आप में ही सिंथेटिक चीज है। ज्यादा मीठा खाने से ही शुगर नहीं होती। शुगर होने का कारण शरीर में इंसुलिन नहीं बनना है। शुगर एक जेनेटिक बीमारी है।





    खुद को कैसे रखें हेल्दी





    स्वस्थ रहने के लिए डॉक्टर कुशाग्र खेवानी ने कुछ आसान सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि अपने लाइफ स्टाइल को हेल्दी रखें। तली चीजें न खाएं। घर का बना हुआ ताजा खाना खाएं। एक दिन में करीब 20 मिनट एक्सरसाइज करनी ही है। अगर शुगर के लक्षण दिखें तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं।



    exercise Symptoms लक्षण Health Doctor डॉक्टर बचाव lifestyle Diabetes Types डायबिटीज उपाय स्वस्थ हेल्थ सूत्र health sootr