MUMBAI: अब बेयर ग्रिल्स के साथ जंगल सफारी करते दिखे रणवीर सिंह, नेटफ्लिक्स पर शो रिलीज, जानें जंगल में एक्टर ने क्या खाया?

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
MUMBAI: अब बेयर ग्रिल्स के साथ जंगल सफारी करते दिखे रणवीर सिंह, नेटफ्लिक्स पर शो रिलीज, जानें जंगल में एक्टर ने क्या खाया?

MUMBAI. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) नेटफ्लिक्स के स्पेशल शो रणवीर vs वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स (Ranveer vs Wild With Bear Grylls) का एपिसोड नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गया है। शो आज यानी 8 जुलाई 2022 को ही रिलीज हुआ है। इस एपिसोड में बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) के साथ रणवीर सर्बिया के जंगलों में एडवेंचर करने जा रहे हैं। एडवेंचर के दौरान रणवीर कई मुश्किलों का सामना करेंगे और जंगली जीव भी खाते नजर आएंगे।





टीजर में सूअर खाते नजर आए रणवीर





नेटफ्लिक्स इंडिया (Netflix India) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शो का टीजर भी पोस्ट किया। टीजर में रणवीर कीड़े और जंगली सूअर के प्राइवेट पार्ट्स खाते दिख रहे हैं। टीजर में बेयर ग्रिल्स, रणवीर को कीड़े दिखाते हैं और उन्हें कुछ खाने को देते हैं। यह खाते हुए रणवीर का चेहरा देखने लायक होता है। यह वीडियो थोड़ा फनी नजर आ रहा है।







— Netflix India (@NetflixIndia) July 8, 2022





प्रधानमंत्री ने भी किया था एडवेंचर





शो के एक एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आ चुके हैं। वहीं शो में रणवीर से पहले बॉलीवूड के कई और एक्टर्स भी नजर आए थे। अजय देवगन (Ajay Devgn), अक्षय कुमार और रजनीकांत (Rajinikanth) ने भी ग्रिल्स के साथ एडवेंचर किया था। अब बेयर ग्रिल्स, रणवीर सिंह रणवीर के साथ एपिसोड लाए हैं। 

 



नरेंद्र मोदी narendra modi Akshay Kumar अक्षय कुमार Ranveer Singh रणवीर सिंह अजय देवगन netflix नेटफ्लिक्स actor एक्टर Wildlife Ajay Devgn बेयर ग्रिल्स Bear Grylls Adventure Netflix India एडवेंचर नेटफ्लिक्स इंडिया वाइल्डलाईफ