MEXICO: जल में रहने वाले इस जीव को बनाया जीवनसाथी, सजी-धजी दुल्हन को वेडिंग किस भी किया 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MEXICO: जल में रहने वाले इस जीव को बनाया जीवनसाथी, सजी-धजी दुल्हन को वेडिंग किस भी किया 

Mexico.आजकल अजीबो-गरीब शादियां(Marriages) करने के कई मामले सामने आ रहे हैं। कोई अकेले ही फेरे लेकर गठबंधन संस्कार को ही चुनौती दे रहा है तो कोई कई कुत्ते(dogs) और बिल्ली(cat) से कर रहा है शादी। यह शादी भी वे पूरे रीति-रिवाजों से करते है। एक ऐसी ही अनूठी का एक ऐसा ही मामला सामने आया है मेक्सिको के ओक्साका सिटी से। दरअसल यहां मेक्सिको सैन पेड्रो हुआमेलुला  शहर(Mexico San Pedro Melula City) के मेयर(mayor) ने मगरमच्छ से शादी की है। इतना ही नहीं,उन्होंने शादी करने बाद अपनी दुल्हन मगरमच्छ(Crocodile) को किस भी किया। ये शादी अब हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है। 





दुल्हन मगरमच्छ का ऐसे किया मेकअप 





मेयर और मगरमच्छ की शादी में दोनों दूल्हा-दुल्हन की तरह तैयार भी किया गया। मगरमच्छ को सुंदर वाइट गाउन पहनाया गया। जबकि दूल्हें ने भी वाइट ही कलर के कपड़े पहने है। इस शादी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हर कोई इस शादी को देख हैरान है। 







— Reuters (@Reuters) July 1, 2022





पूरे रीति-रिवाज से की शादी 





मेयर और मगरमच्छ की शादी पूरे रीति-रिवाज से हुई। दोनों की शादी में कई लोग शामिल थे। दूल्हे के रिश्तेदारों ने भी सारी रस्‍मों में भाग लिया।





मनोकामना पूरी हो इसलिए करते हैं ऐसा





मैक्सिको में ऐसा होना आम बात है। यह परंपरा 1789 से चलती आ रही है। वहां की मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। आमतौर पर लोग अच्‍छी बारिश और अधिक मछली पाने की लालसा में इस तरह का अनुष्ठान करते हैं। खबरों के अनुसार मेयर ने भी इसी मकसद से मगरमच्छ शादी की है।





शादी के बाद दुल्हन मगरमच्छ को किया किस 





शादी होने के बाद मैक्सिको सैन पेड्रो हुआमेलुला शहर के मेयर ने अपनी पत्नी मगरमच्छ को किस भी किया। इसके साथ मेयर अपनी पत्नी को हाथों में लेकर झूमते भी नजर आ रहे है।



crocodile मगरमच्छ मेयर Marriages Mexico dogs cat Mexico San Pedro Melula City mayor marries crocodile दुल्हन दुल्हन मगरमच्छ