किसे रखना होगा गुस्से पर काबू, किसे मिलेगा उधार वापस और शुभ समाचार, किसके पास रहेगी फुर्सत

author-image
New Update

मेष राशि – धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर करेगा। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज्यादा रंग लाएंगे। 

वृषभ राशि – आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें, इससे आपको धन लाभ होगा । 

मिथुन राशि – माता का सहयोग मिलेगा, नौकरी में परिवर्तन के योग बने हुए हैं। 

कर्क राशि– क्रोध के अतिरेक से बचें। मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। 

सिंह राशि – लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश कीजिए। अपने जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा। 

कन्या राशि – स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी मे विस्तार हो सकता है । 

तुला राशि – मन में शांति और प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कार्यों में अवसर मिलेंगे।  

वृश्चिक राशि – पिता से संबंध पर ध्यान दें। दिन फुर्सत से भरा रहेगा। 

धनु राशि -  लंबी यात्रा से बचें । उधार वापस मिल सकता है। 

मकर राशि – घर पर अनबन हो सकती है। तनाव से बचें। 

कुंभ राशि – कोई अहम फैसला न लें। सेहत का ध्यान रखें। 

मीन राशि- कोई शुभ सूचना मिल सकती है। जरूरी काम निपटा लें।