Jan 13, 2025
सुबह 3:30 बजे से संगम स्थान के लिए लाखों श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। हर हर महादेव और हर हर गंगे के नारे के बीच श्रद्धालु शाही स्नान के लिए जुट रहे हैं और संगम मार्ग पर रात से ही लोग सो रहे थे।
Credit: The Sootr
ठंड और कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ी और संगम तट पर लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यहां महाकुंभ के पहले स्नान पर्व पर विहंगम दृश्य देखने को मिले।
Credit: The Sootr
महाकुंभ 2025 के पहले शाही स्नान में सुबह 8 बजे तक करीब 40 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। पौष पूर्णिमा के इस पवित्र स्नान में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है।
Credit: The Sootr
महाकुंभ के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया और इस दिव्य मौके को भारतीय आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ा बताया। उन्होंने इस महान उत्सव से जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होने की कामना की।
Credit: The Sootr
प्रयागराज महाकुंभ में भारी भीड़ के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आरएएफ, पुलिस और सीआरपीएफ की टीमों को तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिए सख्त पहरा लगाया गया है।
Credit: The Sootr
महाकुंभ 2025 में पौष पूर्णिमा से पहले ही करीब 40 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। वहीं इस बार के महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान है।
Credit: The Sootr
Thanks For Reading!