Advertisment

लहारपुर में बिना अनुमति जेसीबी से उखाड़े 100 पेड़, फॉरेस्ट—निगम ने जांच की शुरू

author-image
Rahul Sharma
एडिट
New Update
लहारपुर में बिना अनुमति जेसीबी से उखाड़े 100 पेड़, फॉरेस्ट—निगम ने जांच की शुरू

Bhopal. राजधानी भोपाल के लहारपुर क्षेत्र में ग्लोबल पार्क सिटी के पास हाल ही में करीब 100 पेड़ों को जेसीबी से उखाड़ दिया है। इन पेड़ों की हाइट 15 से 20 फीट बताई जा रही है। शिकायत मिलने पर फॉरेस्ट और नगर निगम की टीम ने जांच भी शुरू कर दी है। बता दें कि कर्मचारी नेता उमाशंकर तिवारी ने पेड़ को काटे जाने और फिर ट्रेक्टर ट्रॉली के माध्यम से उन्हें ले जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। जिसके बाद फॉरेस्ट और नगर निगम प्रशासन हरकत में आया और मौके पर जाकर जांच—पड़ताल की। मौके पर पंचनामा बनाया गया। मामले में नगर निगम अब जिम्मेदारों को नोटिस जारी कर रहा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।







5 लाख तक लग सकता है जुर्माना





नगर निगम के उद्यानिकी प्रभारी अनवर खान ने बताया कि जिस जगह से पेड़ों को उखाड़ा गया है नगर निगम की ओर से वहां पेड़ काटने की कोई परमीशन नहीं दी गई है। भूमि स्वामी भारत सिंह को नोटिस दिया जा रहा है। नगर निगम बिना परमिशन के एक पेड़ काटने पर अधिकतम 5 हजार जुर्माना लगाता है, इस लिहाज से 100 पेड़ काटने पर करीब 5 लाख जुर्माना लगाया जा सकता है। अभी सिर्फ नोटिस जारी किया जा रहा है। पंचनामे में जमीन असनानी बिल्डर्स के नाम पर होने की भी बात सामने आई थी, इसलिए उन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। द सूत्र ने जब इस संबंध में असनानी बिल्डर्स के आफिस में जाकर जानकारी ली तो पता चला कि संबंधित जमीन 15 साल पहले ही बिल्डर ने अलग—अलग लोगों को फार्म हाउस के लिए बचे दी है और अब उसका इस जमीन पर कोई मालिकाना हक नहीं है।



100 trees were cut in Bhopal without permission hundreds of trees were cut in Laharpur Asnani Builders भोपाल में बिना अनुमति के 100 पेड़ काटे लहारपुर में काटे सैंकड़ों पेड़ असनानी बिल्डर्स
Advertisment