Advertisment

MP में 2021 की 15 बड़ी घटनाएं: सीधी बस हादसे से यूरिया-कोरोना संकट, चूड़ी-आश्रम विवाद, जानें

author-image
एडिट
New Update
MP में 2021 की 15 बड़ी घटनाएं: सीधी बस हादसे से यूरिया-कोरोना संकट, चूड़ी-आश्रम विवाद, जानें

भोपाल. साल 2021 कल खत्म हो जाएगा। लेकिन इस साल प्रदेश में कई बड़ी घटनाएं हुई। जिनमें कुछ अच्छी थी, कुछ घटनाओं ने ऐसे जख्म दिए जिन्हें भरा नहीं जा सकता। आइए आपको बताते हैं इस साल की 15 बड़ी घटनाएं.....(big events of 2021 in MP)







सीधी बस हादसा









16 फरवरी को सतना से सीधी (Sidhi bus acciedent) के लिए एक बस जा रही थी। जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर पटना गांव के पास बस हादसे का शिकार हो गई। बस में 61 लोग सवार थे। जिसमें से 54 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि सिर्फ 7 लोगों को बचाया जा सका था। मृतकों के शव ढूंढने के लिए पांच दिन तक रेस्क्यू चला था। 

Advertisment











MP में कोरोना की दूसरी लहर





Advertisment





मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर (mp corona secend wave) ने भीषण तबाही मचाई थी। सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम के डेटा के अनुसार, अप्रैल-मई 2018 और 2019 में हुई मौतों का आंकड़ा औसतन 59 हजार रहा है। लेकिन साल 2021 के इन दो महीनों में मौत का आंकड़ा 2.3 लाख रहा है। ये कोरोना की दूसरी लहर की पीक का समय भी रहा है। इन दो महीनों में हुईं 1.74 लाख मौतों में से दो तिहाई से ज्यादा यानी 1.3 लाख मौतें सिर्फ मई में दर्ज हुई हैं। हालांकि, सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि अप्रैल और मई में कोरोना से कुल 4100 मौतें हुई। तमाम रिपोर्ट्स में सामने आया कि मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा छुपाया था। 











गंजबासौदा में कुआं हादसा

Advertisment









16 जुलाई को विदिशा के गंजबासौदा में भयानक कुआ हादसा (Ganjbasoda well accident) हुआ। यहां के लाल पठार में बच्चे को बचाने के दौरान एक कुआ ढह गया था। कुएं के आसपास भारी भीड़ थी, जिसकी वजह से करीब 40 लोग उसमें गिर गए थे। NDRF की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। फिर भी इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी। 





Advertisment







इंदौर में चूड़ी वाले की पिटाई









अगस्त के महीने में इंदौर में चूड़ी (indore chudi wala controversy) बेचने वाले तस्लीम की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। तस्लीम गोविंद नगर इलाके में चूड़ियां बेच रहा था, तभी कुछ लोग उसके पास आए, नाम पूछा और नाम बताने पर उसे बुरी तरह मारने लगे। इसके बाद ये मामला देश भर में गर्माया था। फिर तस्लीम पर पॉक्सो एक्ट, फर्जी दस्तावेज रखने संबंधी मामलों में केस दर्ज हुआ था। इसे लेकर इंदौर SP ने कहा था कि TI की गलती के कारण इंदौर पूरे देश में शर्मसार हुआ।

Advertisment











विवेक सागर ने बढ़ाया प्रदेश का मान





Advertisment





होशंगाबाद जिले के विवेक सागर (Vivek sagar) टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे थे। खेलों के महाकुंभ में शानदार प्रदर्शन करने के लिए उन्हें 1 करोड़ रुपए का इनाम मध्यप्रदेश सरकार ने दिया था। साथ ही उनकी DSP के पद पर नियुक्ति हुई थी।











वेंकटेश और आवेश खान को मिली इंडियन टीम में जगह









भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुई T20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम में इंदौर के दो खिलाड़ियों वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) और आवेश खान को जगह मिली। IPL 2021 में दोनों ने गेंद और बल्ले से धमाल मचाया था। इसी प्रदर्शन के कारण टीम में उनका चयन किया गया। आवेश खान IPL में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हैं। वहीं वेंकटेश अय्यर KKR का हिस्सा हैं। हालांकि, इस सीरीज में वेंकटेश अय्यर कोई खास कमाल नहीं कर पाए थे। 











सिंधिया को मिली कैबिनेट में जगह









7 जुलाई को केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार हुआ। इसमें 16 महीने पहले कांग्रेस छोड़ BJP में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया। कमलनाथ सरकार को गिरवाकर बीजेपी सरकार बनवाने में सिंधिया का अहम रोल था।











ग्वालियर-चंबल में भीषण बाढ़









अगस्त के महीने में भीषण बाढ़ ने ग्वालियर-चंबल (Gwalior chambal divison flood) संभाग में तबाही मचाई थी। इस बाढ़ में 6 पुल भी बह गए थे। सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ से 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। इसमें 1.14 लाख हेक्टेयर से ज्यादा में फसल चौपट हुई थी। बाढ़ में 62 हजार से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हुए थे। साथ ही कई जानवरों की मौत हो गई थी। 











महिलाओं में जागृति का UPSC टॉप









24 सितंबर को UPSC 2020 के नतीजे घोषित हुए थे। इसमें भोपाल की जागृति अवस्थी (Jagriti Awasthi) ने दूसरी रैंक हासिल की। जबकि महिला कैंडिडेट्स में उनकी पहली रैंक थी। इसके अलावा जबलपुर की अहिंसा जैन ने 53वीं रैंक हासिल की थी। वहीं, बैतूल के श्रेयांस सुराना को 269वीं रैंक मिली थी। जबकि शिवपुरी के नरेंद्र रावत की 165वीं रैंक आई थी। 











बजरंग दल ने प्रकाश झा पर फेंकी स्याही









24 अक्टूबर को भोपाल में वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग (asram webseries controversy) के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फिल्म निर्माता प्रकाश झा पर स्याही फेंकी। शूटिंग पुरानी जेल (अरेरा हिल्स) में चल रही थी। कार्यकर्ताओं ने जेल परिसर के अंदर ही वेब सीरीज की टीम के कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वैनिटी वैन समेत 5 गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। हमले में 4 से 5 कर्मचारियों को चोट लगी थी। कुछ मीडियाकर्मियों से भी मारपीट की गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि आश्रम वेब सीरीज के जरिए हिंदू धर्म को बदनाम किया जा रहा है। 











चंबल के 'गांधी का निधन'









प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक पद्मश्री डॉ. एस एन सुब्बाराव (SN Subbarao) का बुधवार, 27 अक्टूबर की सुबह जयपुर (Jaipur) में निधन हो गया। 92 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई। चंबल (Chambal) के बीहड़ों को आतंक से आजाद कराने में उनकी अहम भूमिका थी। उन्होंने चंबल के माधौ सिंह, मलखान सिंह समेत 654 डकैतों का आत्मसमर्पण (Dacoits Surrender) कराया था। सुब्बाराव ने आदिवासियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर तीन बार सत्याग्रह किया। वे कई बार ग्वालियर (Gwalior) से सत्याग्रहियों के साथ पैदल-पैदल दिल्ली (Delhi) तक गए थे, उन्हें चंबल का गांधी (Chambal Gandhi) कहा जाता था। 











उपचुनाव में कांग्रेस की हार









मध्यप्रदेश की खंडवा लोकसभा और 3 विधानसभा सीट पर चुनाव हुए। 2 नवंबर को इसका रिजल्ट आया। जिसमें 4 में से 3 सीट पर BJP ने कब्जा किया था। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस (congress) का गढ़ माने जाने वाली निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर सीट पर बीजेपी के शिशुपाल यादव ने जीत दर्ज की थी। साथ ही जोबट विधानसभा चुनाव पर बीजेपी की उम्मीदवार सुलोचना रावत ने जीत दर्ज की थी। इसके अलावा खंडवा लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पटेल ने जीत दर्ज की। वहीं, सतना जिले की रैगांव सीट 31 साल बाद बीजेपी हारी थी। यहां कांग्रेस  उम्मीदवार कल्पना वर्मा ने जीत दर्ज की थी।











कमला नेहरू अस्पताल में मासूमों की मौत









भोपाल के हमीदिया कैंपस में 8 नवंबर 2021 को कमला नेहरू बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लगी आग थी। यह हादसा पीडियाट्रिक वार्ड के SNCU (गहन शिशु रोग चिकित्सा इकाई) में हुआ था। इस हादसे में 15 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी। हालांकि, सरकार ने सिर्फ 4 बच्चों की मौत की पुष्टि की थी। इस हादसे में अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही सामने आई थी।











यूरिया संकट









मध्यप्रदेश के अलग अलग जिलों में खाद की किल्लत (shortage of fertilizer) से किसान परेशान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 52 में से 25 जिलों में जरूरत से कम खाद मौजूद है। जिसके चलते किसानों को खाद पर्याप्त नहीं पाया। इस कारण किसानों में अराजकता का माहौल पैदा हुआ। केंद्र सरकार ने केवल 1.54 मिलियन मिट्रिक टन यूरिया (Urea shortage) दिया था। जबकि प्रदेश में 1.8 MMT की जरूरत थी।











रायसेन के ललित का निधन









2 दिसंबर को पॉपुलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में ललित का किरदार निभाने वाले एक्टर ब्रम्हा मिश्रा का निधन हो गया। तीन दिन तक उनका शव बाथरूम में पड़ा रहा था। बता दें कि ब्रह्मा मिश्रा, रायसेन के रहने वाले थे और मिर्जापुर के वह अलावा केसरी, हसीन दिलरुबा, मांझी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया में भी काम कर चुके थे। ब्रह्मा ने 2013 में चोर चोर सुपर चोर फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था।





द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :





https://bit.ly/thesootrapp





द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:





Facebook &show_text=false&width=500&t=0" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen> |   Twitter |   Instagram  |  Youtube







TheSootr big events of 2021 in MP MP में 2021 ऐसे बीता Sidhi bus acciedent मध्यप्रदेश में 2021 2021 events in mp mp year calender year calender on mp mp corona second wave Ganjbasoda well accident indore chudi wala controversy
Advertisment