Advertisment

बालाघाट में जंगली सूअर के लिए बिछाया था करंट, चपेट में आकर तेंदुए की हुई मौत, दो शिकारी गिरफ्तार

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
बालाघाट में जंगली सूअर के लिए बिछाया था करंट, चपेट में आकर तेंदुए की हुई मौत, दो शिकारी गिरफ्तार

Balaghat. बालाघाट में जंगली सूअर के लिए फैलाए गए करंट की चपेट में आए तेंदुए ने दम तोड़ दिया। किरनापुर वन परिक्षेत्र की बेलगांव बीट में हुई इस घटना में मृत तेंदुआ 3 साल का बताया जा रहा है। शिकारियों ने तेंदुए की मौत के बाद उसके चारों पंजे और जबड़ा काट लिया था और उसे नाले के पास दफन भी कर दिया था। इसी बीच मुखबिर ने वन विभाग को शिकार की सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग ने 3 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया है। 





शिकार में प्रयुक्त कई फंदे और तार बरामद





वन विभाग ने आरोपियों के कब्जे से तेंदुए के शिकार में इस्तेमाल लाए गए जीआई तार, इंजेक्शन की सौ से अधिक शीशियां, बांस के फंदे बरामद किए हैं। किरनापुर वन परिक्षेत्र अधिकारी वंदना पाल ने बताया कि बेलगांव बीट के जंगल में कुछ लोगों ने जंगली सूअर का शिकार करने के लिए करंट फैलाया था, जिसकी चपेट में तेंदुआ आ गया। वन विभाग ने मुख्य आरोपी गजन उईके और बिरज भोयर को गिरफ्तार किया है वहीं 3 और संदेहियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों ने धारदार हथियार से तेंदुए के चारों पंजे और जबड़ा काटने के बाद उसे दफन किया था। खबर मिलने के बाद वन विभाग ने डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की है। 





वन परिक्षेत्र अधिकारी वंदना पाल ने बताया कि बेलगांव बीट में तेंदुए का शव नाले किनारे गड़ा मिला था। मामले में दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपितों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। 3 संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। इनमें अन्य शिकार की घटनाओं का भी पर्दाफाश होने की संभावना है। 



Balaghat News बालाघाट न्यूज़ Leopard hunted by applying current in Balaghat current was laid for wild boar in Balaghat leopard died after being hit two hunters arrested बालाघाट में करंट लगाकर तेंदुए का शिकार बालाघाट में जंगली सूअर के लिए बिछाया था करंट चपेट में आकर तेंदुए की हुई मौत दो शिकारी गिरफ्तार
Advertisment