Advertisment

खंडवा में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने सरकार के किस मंत्री को कहा बिच्छू ?

author-image
Vijay Choudhary
एडिट
New Update
खंडवा में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने सरकार के किस मंत्री को कहा बिच्छू ?

शेख रेहान, KHANDWA. कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह खंडवा पहुंचे। यहां सज्जन वर्मा महाकाल लोक के दर्शन पर दिए गए मंत्री विश्वास सारंग के बयान पर भड़के। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी के छोटे-छोटे बिच्छू है। वर्मा ने अलग अंदाज में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला। पूर्व मंत्री ने कहा कि बोलना है तो शिवराज तुम बोलो भाई.. या मोदी जी से बुलवाओ। ये छोटे-छोटे बिच्छू को भेज देते हो। उन्होंने आगे कहा कि विश्वास सारंग मैं जब उज्जैन का प्रभारी मंत्री था और कमलनाथ जी मुख्यमंत्री थे, तब कमलनाथ जी को लेकर उज्जैन गया था। 300 करोड़ रुपए के महाकाल मंदिर में कार्यो का भूमि पूजन हमने किया था। अब यह श्रेय लेने में लगे है। 





यह बोले थे मंत्री सारंग





मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बयान दिया है कि राहुल गांधी महाकाल के दर्शन करने जाएं तो राजनीति बाहर छोड़ कर जाएं। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं इस दौरान राहुल गांधी उज्जैन महाकाल के दर्शन करने भी जाएंगे। इसी को लेकर मंत्री विस्वास सारंग ने बयान दिया था। इसको लेकर खंडवा में मीडिया से चर्चा के दौरान पूर्वमंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने उन पर पलटवार किया है।  





20 नवंबर को MP पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा

Advertisment





राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में 20 नवंबर को बुरहानपुर-खंडवा से एंट्री करेगी। राहुल गांधी की यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने 27 अक्टूबर को कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता खंडवा पहुंचे। यहां मीडिया से चर्चा करते हुए सज्जन सिंह वर्मा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की नोटों पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की फोटो लगाने पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि नोटों पर हमारे गांधीजी नहीं चलेंगे क्या, जिस व्यक्ति ने एक लाठी एक लंगोटी में इस देश को स्वतंत्रता दिलाई अंग्रेजों को भगाया। अब ये राजनीतिक लाभ लेने के लिए समय-समय पर यह राजनीतिक जंतु नए-नए शिगूफा लेकर आते है। बात देश के विकास की करो, युवाओं के हाथ मजबूत करने की करो, किसान को उन्नति के शिखर पर ले जाने की बात करो तो मानेंगे कुछ भी उठा कर ले आते हो।





कांग्रेस नेताओं ने रास्तों का किया निरीक्षण 





पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा जहां से निकलेगी उन रास्तों का हम निरीक्षण करने पहुंचे हैं। नवंबर में यह यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी इसलिए हम इस यात्रा के रास्तों को देखने आए हैं। साथ ही साथ इस यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलने पहुंचे हैं।

Advertisment





भूरिया ने युवाओं से की भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ने की अपील 





मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में युवाओं का योगदान बढ़ाने के लिए यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इसी के साथ राहुल गांधी की यात्रा के रूट को देखा और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इस यात्रा से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को भारत जोड़ो यात्रा से क्या समस्या है।





कांग्रेस नेताओं ने किया यात्रा के रूट का मुआयना





मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश से पहले यात्रा रूट का मुआयना करने कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और पीसी शर्मा, विक्रांत भूरिया, महेंद्र जोशी, मुकेश नायक और खंडवा प्रभारी कैलाश कुंडल खंडवा पहुंचे। राहुल गांधी की पदयात्रा मध्यप्रदेश में बुरहानपुर से प्रवेश करेगी और यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने यह दोनों कांग्रेस के कई नेताओं के साथ खंडवा पहुंचे।



MP News एमपी न्यूज Congress Bharat Jodo Yatra कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा Congress leaders visit Khandwa Verma furious over Sarang statement कांग्रेस नेताओं का खंडवा दौरा सारंग के बयान पर भड़के वर्मा
Advertisment