महिला कांग्रेस की कमान: अर्चना जायसवाल बनीं मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष

author-image
एडिट
New Update
महिला कांग्रेस की कमान: अर्चना जायसवाल बनीं मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष

भोपाल. मंगलवार को इंदौर की नेत्री अर्चना जायसवाल को मध्‍यप्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस पद की दावेदारी में उज्जैन की नूरी खान और भोपाल की विभा पटेल के नामों पर भी मंथन चला। जिसके बाद संगठन ने अर्चना जायसवाल पर भरोसा जताया। मांडवी चौहान के कोरोना से निधन के कारण महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद खाली था।

दूसरी बार महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनी

अर्चना जायसवाल दूसरी बार महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनी हैं। इससे पहले वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष के पद पर थी। तीन विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी उनकी नियुक्ति अहम है।

अर्चना जायसवाल महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नूरी खान मंथन