BETUL. बैतूल की साधना मिश्रा ने ZEE TV के फेसम शो 'डांस इंडिया डांस 'के फिनाले में जगह बना ली हैं। साधना ने टॉप-6 में पहुंच गई है। अब साधना 24-25 सितंबर को डांस इंडिया डांस के फिनाले में अपना जलवा बिखेरेंगी। बताया जा रहा है कि साधना ने इस शो में आने के लिए काफी मेहनत की हैं। उन्होंने इसके लिए कोई ट्रेनिंग नहीं ली है। उन्होंने बिना किसी ट्रेनिंग के ये कमाल दिखाया है।
पहला ऑडिशन भोपाल में हुआ था
बताया जा रहा है कि डांस इंडिया डांस सुपर मॉम का पहला और दूसरा ऑडिशन 17 मई को भोपाल में हुआ था। 22 मई को भोपाल में उनका सलेक्शन हुआ था। इसके बाद उन्होंने मुंबई में थर्ड लेवल का ऑडिशन दिया गया। फिर वो टीवी राउंड के लिए चुनी गईं। ये 25 मई को आयोजित किया गया था। यहां से साधना सीधे 7 जून को होने वाले मेगा राउंड में पहुंचीं थी। 7 जून के बाद 16 जून को फिर से मेगा राउंड हुआ। उनका डांस जजों को इतना पसंद आ गया था कि उन्होंने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया था। मेगा राउंड में साधना ने टॉप 12 में भी जगह बनाई थी। बताया जा रहा है कि साधना एक अनट्रेंड डांसर है, जिसने कभी ट्रेनिंग नहीं ली थी।
18 साल की उम्र में हो गई थी शादी
जानकारी के मुताबिक साधना की शादी 18 साल की उम्र में ही हो गई थी। उके पति, सास-ससुर ने उन्हें काफी सपोर्ट किया है। साधना के पति मुकुंद मिश्रा एक पेट्रोल पंप पर सेल्स मैनेजर की जॉब करते है। शादी के बाद 7 साल साधना तक हाउस वाइफ की तरह घर-परिवार संभाला। उसके बाद वे स्कूल में नौकरी करने लगी। साधना के तीन बच्चे है। इसमें दो लड़कियां और एक लड़का है। उनकी बड़ी बेटी सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। छोटी बेटी 12वीं क्लास में है। जबकि बेटा 7वीं क्लास में है।
पत्नी के ख्वाब के चलते पति ने छोड़ी नौकरी
साधना के सुपर मॉम बनने के ख्वाब के चलते उनके पति ने अपनी जॉब छोड़ दी। साधना के पति उन्हें रिहर्सल,प्रेक्टिस के लिए मुंबई ले गए। बताया जाता है कि साधना ने ने लोगों को भी डांस सिखाया है।