SEHORE:उलेमाओं, तुम्हारे जैसी कट्टरता हिंदुस्तान में आ गई तो तुम्हारे पुरखे भी देश को हिंदू राष्ट्र कहेंगे-BJP MLA रामेश्वर शर्मा

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
SEHORE:उलेमाओं, तुम्हारे जैसी कट्टरता हिंदुस्तान में आ गई तो तुम्हारे पुरखे भी देश को हिंदू राष्ट्र कहेंगे-BJP MLA रामेश्वर शर्मा

SEHORE. भोपाल से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। 14 जुलाई को सीहोर के एक कार्यक्रम में रामेश्वर ने उलेमाओं को चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि तुम्हारे जैसी कट्टरता जिस दिन हिंदुस्तान में आ गई, उस दिन तुम क्या, तुम्हारे पुरखे भी बोलेंगे कि ये हिंदू राष्ट्र है।





ये बोले विधायक





रामेश्वर ने कहा कि मुस्लिम उलेमा को क्या नहीं मालूम कि देश का नाम क्या है? हिंदू स्थान...। देश का नाम हिंदुस्तान नहीं, हिंदुस्थान है। ये हिंदुओं का स्थान है। जहां हिंदुओं का स्थान है, वो हिंदुओं का राष्ट्र है। हिंदुओं के धर्म में कोई कट्टरता नहीं है। राम ने भी रावण को 3 संदेश देने के बाद मारा। भगवान कृष्ण ने भी कंस को हजारों संदेश देने के बाद मारा। हमारे नारायण राक्षस का भी वध करते हैं तो वे उसे (राक्षस) 50 बार समझाते हैं। भगवान ने शिशुपाल का वध भी 100 गाली के बाद किया। हिंदू की शांति है, हिंदू का विचार है, हिंदू की सहजता है कि हिंदू सबको स्वीकार करता है। उलेमाओ, हिंदुस्तान को समझो। तुम्हारे जैसी कट्टरता जिस दिन हिंदुस्तान में आ गई, उस दिन तुम क्या, तुम्हारे पुरखे भी बोलेंगे कि ये हिंदू राष्ट्र है।







— TheSootr (@TheSootr) July 14, 2022




कांग्रेस अब बेचारी हो गई है






रामेश्वर सीहोर में मंडी स्थित प्राचीन राधेश्याम मंदिर में नए महंत की नियुक्ति समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस आई से गई बनने जा रही है। कांग्रेस अब बेचारी कांग्रेस बन चुकी है। यूपी में जंनसख्या को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर कहा कि यह केवल भारत के लिए नहीं, पूरे विश्व के लिए हितकारी है। बढ़ती जनसंख्या से बढ़ रही धार्मिक कट्टरता चिंताजनक है। 





रामेश्वर ये बयान भी दे चुके हैं





27 अप्रैल को दिग्विजय के बयान पर पलटवार किया- रामेश्वर ने कहा- आपने (दिग्विजय सिंह ने) हिंदू-मुसलमान के बीच की खाई को और गहरा कर दिया। तुम इस देश में जिन्ना की औलाद के जैसे काम कर रहे हो। आपने तथ्य चैक नहीं किए। क्या मध्य प्रदेश के 10 साल के मुख्यमंत्री ऐसे ही रहे? जिसने बिना चैक किए मस्जिद का फोटो डाल दिया, जिसने बिना तथ्य चैक किए बेचार मुसलमान डाल दिया। उसने ये भी लिख दिया कि बीजेपी के लोग उन्हें पत्थर फेंकने के लिए उकसाते हैं। दिग्विजय सिंह, थोड़े से संभल जाओ, सुधर जाओ, पाकिस्तान के साथ तुम्हारी चेन पकड़ी गई, पाकिस्तान के साथ आपके संबंध पकड़े गए। जाकिर नाइक के साथ भी आपके संबंधों का खुलासा हुआ। तुम हिंदुस्तान के अंदर आतंकवादियों को पनाह दे रहे हो, उन्हें पाल-पोस रहे हो। दिग्विजय में खरगोन की घटना पर कहा था कि कुछ गरीब मुसलमान लड़कों को पैसा देकर बीजेपी के लोग खुद ही पत्थर फिंकवाते हैं।





नवंबर का है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा था कि यहां (विधानसभा क्षेत्र) में नेतागिरी नहीं करना। दिग्विजय सिंह आया था यहां, कुछ करके गया...। कांग्रेस का आदमी इधर आए तो घुटने तोड़ दो। इसके बाद दिग्विजय ने ट्वीट किया- हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा। 24 नवंबर को महात्मा गांधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाऊंगा। उनके घर जा कर प्रभु से उन्हें सद्बुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करूंगा। 





फिर 24 नवंबर को ये हुआ





बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की रामधुन हुई, लेकिन दोनों का मिलन नहीं हो सका। चैलेंज पूरा करने के लिए कांग्रेसियों संग दिग्विजय रामधुन करते हुए बीजेपी विधायक के घर के लिए रवाना हुए थे। लेकिन पुलिस बल की तैनाती और बैरिकैटिंग के कारण उन्हें रास्ते से ही लौटना पड़ा। इधर, रामेश्वर ने पूर्व सीएम के स्वागत के लिए पंडाल लगाया था। हलवा-पूड़ी का इंतजाम किया था। विधि विधान से रामधुन का आयोजन किया गया। पुलिस ने उन्हें भी आवास पर हो रोक दिया। वहीं, कांग्रेसियों ने शर्मा के घर से 200 मीटर दूर बैरिकेटिंग के पास सड़क पर बैठकर रामधुन की।  





बीजेपी विधायक ने तब कहा था कि दिग्विजय रामधुन में नहीं आ रहे। वो रामधुन का कहकर कहीं और चले गए। मैं तो उनके इंतजार में बैठा हूं। यहां तो हलवा-पूड़ी भी बना। उनको किसने रोका। पहले पता कर लेना था। यहां तो राम का दरबार लगा।





(इनपुट- सीहोर से कवि छोकर)



Ram राम भोपाल Bhopal bjp mla बीजेपी विधायक Rameshwar Sharma रामेश्वर शर्मा Muslim WARNING Krishna कृष्ण Ulema Hindu Fanatic उलेमा हिंदू कट्टर