Advertisment

MP: BJP MP प्रज्ञा को अब मजार से क्या आपत्ति हुई, किसके लिए इसे खतरा बताया

author-image
एडिट
New Update
MP: BJP MP प्रज्ञा को अब मजार से क्या आपत्ति हुई, किसके लिए इसे खतरा बताया

भोपाल. बयानों को लेकर विवादों में रहने वाली बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अब मजार पर आपत्ति जताई है। प्रज्ञा ने इसे लेकर भोपाल कमिश्नर को चिट्ठी लिखी है। प्रज्ञा ने लिखा कि मजार से कॉलेज परिसर में लोगों का अनाधिकृत प्रवेश होता है, जिससे कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स और स्टाफ को खतरा है। इस पर प्रशासन को कार्यवाही करनी चाहिए।

प्रज्ञा ने क्या लिखा?

प्रज्ञा ने लेटर में लिखा कि मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय (MVM) कॉलेज की उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित मजार पर लोगों के असमय प्रवेश और भीड़ जमा होने से सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यह शहर का प्रतिष्ठित कॉलेज है। यहां स्नातकोत्तर (PG) स्तर तक छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। कॉलेज परिसर में लोगों के अनधिकृत प्रवेश के कारण विद्यार्थी और कॉलेज स्टाफ असुरक्षित है तथा इनमें भय का माहौल है।

प्रज्ञा के 7 विवादास्पद बयान

10 नवंबर: अजान का नाम लिए बगैर कहा कि सुबह 5 बजकर कुछ मिनट से बहुत जोर-जोर से आवाजें आती हैं। वो आवाजें लगातार चलती रहती हैं, सबकी नींद हराम होती रहती है। जो पेशेंट (Patient, मरीज) होते हैं, उनका ब्लड प्रेशर (BP) बढ़ता है। किसी को कोई तकलीफ, किसी को कोई तकलीफ, किसी पेशेंट को रातभर नींद नहीं आती। जब व्यक्ति सुबह निद्रा में जाता है, उसमें विघ्न पैदा करती हैं। साधु-संन्यासियों की ध्यान-साधना का समय भी सुबह 4 ब्रह्ममुहूर्त से होता है। इसमें भी खलल पड़ता है। 

Advertisment

20 अक्टूबर: प्रज्ञा शरद पूर्णिमा के कार्यक्रम में गई थीं। यहां कहा कि यहां (भोपाल में) शर्मा (PC शर्मा) नाम का कोई विधायक है। अरे बुढ़ापा आ गया उसका, लेकिन सच बोलना अभी तक नहीं सीखा। मैं कहती हूं कि बुढ़ापे में तो आदमी सुधर जाए। यदि उसने ब्राह्मण कुल में जन्म ले लिया तो ब्राह्मण बने रहो, रावण ना बनो। रावण बनोगे तो क्या करेंगे प्रभु श्रीराम जी।

15 अक्टूबर (दशहरा): कांग्रेस विधायक (Congress MLA) पीसी शर्मा की मौजूदगी में प्रज्ञा ने कहा कि कांग्रेसी पशुओं से ज्यादा गए गुजरे हैं। ये लोग तो विधायक बनने के लायक भी नहीं हैं। अगर संवेदनाएं और मानवता खो दीं तो तुम पशु भी नहीं रह पाओगे। इस बात से नाराज होकर पीसी शर्मा कार्यक्रम से चले गए। 

10 अक्टूबर: हमारे धार्मिक स्थान (हिंदुओं के) सरकार के कब्जे में रहते हैं। धार्मिक स्थान सरकार के संरक्षण होते हैं, कलेक्टर उसका अध्यक्ष होता है। हिंदुओं के बड़े मंदिरों का धन अल्पसंख्यकों को जाता है, विधर्मियों को जाता है। 

Advertisment

7 अक्टूबर: हमारे देश में रहने वाले लोग किसी भी प्रकार का गैरकानूनी काम करते हैं तो उनको भी भय होता है। ये (शाहरुख) वो लोग हैं जो कहते थे कि भारत में सुरक्षित नहीं हैं। कभी भी इन्होंने सहायता की है तो पाकिस्तान की। भारत की कभी सहायता नहीं की। कमाते यहां हैं, लगाते वहां हैं। 

1 सितंबर: भोपाल तो क्या, मध्य प्रदेश में मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) नहीं होती। यहां राष्ट्रभक्त ज्यादा हैं। अगर ऐसा कभी होता है तो हम सब इसके लिए तैयार हैं। 

24 अगस्त: भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान कह गईं कि पेट्रोल-डीजल महंगे नहीं हैं। ये सिर्फ कांग्रेस का फोकट का प्रोपेगैंडा है।

Bhopal bjp mp मध्य प्रदेश The Sootr tomb Pragya Singh Thakur Threat प्रज्ञा सिंह ठाकुर Madhya Padesh Commissioner Letter भोपाल से बीजेपी सांसद मजार पर आपत्ति कॉलेज कैंपस में बनी मजार कमिश्नर को लिखी चिट्ठी
Advertisment