भोपाल में मुरलीधर राव ने कहा-  दिग्विजय सिंह पाकिस्तान से बड़ा दुश्मन बीजेपी को मानते हैं, वे उग्रवादियों और पाकिस्तानियों के दोस्त

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
भोपाल में मुरलीधर राव ने कहा-  दिग्विजय सिंह पाकिस्तान से बड़ा दुश्मन बीजेपी को मानते हैं, वे उग्रवादियों और पाकिस्तानियों के दोस्त

BHOPAL. प्रदेश सरकार द्वारा जारी युवा नीति और मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना को लेकर सीएम हाउस में 1 अप्रैल, शनिवार को युवा प्रबोधन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान और उग्रवादियों का दोस्त बताया है।  उन्होंने कहा कि दिग्विजय पाकिस्तान से बड़ा दुश्मन बीजेपी को मानते हैं। कांग्रेस आतंकवादियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं मास्टर की भूमिका में हूं। तैयार हो जाइए। 





कांग्रेस के शासन में गड्ढों में सड़क थी





कार्यक्रम में मुरलीधर राव ने कहा- हम मध्यप्रदेश में इतने सालों पहले सत्ता में आ गए थे कि आपमें से कई लोगों का जन्म ही नहीं हुआ होगा। कुछ युवाओं को उस वक्त की समझ ही नहीं होगी कि कांग्रेस का शासन कैसा था। गड्‌ढों की सड़क थी या सड़क में गड्ढे थे। दिग्विजय सिंह का सिर्फ ट्विटर बोलता है। वो ट्विटर पर ही बोलते हैं। ये ट्विटर राजा हैं।





ये खबर भी पढ़ें...











ये कांग्रेस (नई) अब वो कांग्रेस (पुरानी) नहीं रही





दिग्यिविजय अब पाकिस्तान के फ्रेंड हो गए हैं। वे उग्रवादियों के फ्रेंड हो गए हैं। ये बीजेपी को पाकिस्तान से ज्यादा दुश्मन मानते हैं। वे ओसामा को जी बोलते हैं और मोदीजी को मोदी बोलते है। कांग्रेस पार्टी में पुराने समय में महात्मा गांधी, बाल गंगाधर तिलक, गोविंद वल्लभ पंत, रविशंकर शुक्ल थे। ये वो कांग्रेस नहीं है। आज की कांग्रेस वो है, जो पाकिस्तान के साथ जी बोलती है। ओसामा और बुरहान वानी को जी बोलते है। कांग्रेस आतंकवादियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। इसके खिलाफ बीजेपी और युवा मोर्चा लड़ रहा है।





सीएम ने युवा मोर्चा के सुझावों को युवा नीति में किया शामिल





युवा प्रबोधन कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा. युवा नीति में युवा मोर्चा ने 8 हजार से ज्यादा सुझाव दिए हैं। मुख्यमंत्री सीएम शिवराज ने युवा मोर्चा के सुझावों को युवा नीति में शामिल किया। अब युवा मोर्चा 6 से 20 अप्रैल तक 23 हजार पंचायतों और वार्डों में नव मतदाता युवा चौपाल लगेगी। हम राज्य-केन्द्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएंगे।





कार्यक्रम में ये रहे मौजूद 





कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, सांसद कविता पाटीदार सहित बड़ी संख्या में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 







 



MP News एमपी न्यूज दिग्विजय सिंह Digvijay Singh Murlidhar Rao मुरलीधर राव State incharge of BJP Digvijay friend Pakistan बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दिग्विजय पाकिस्तानियों के दोस्त