सीएम शिवराज सिंह चौहान दिल्ली जाएंगे, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलेंगे; जानिए बड़ी खबरें

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
सीएम शिवराज सिंह चौहान दिल्ली जाएंगे, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलेंगे; जानिए बड़ी खबरें

BHOPAL. सैर भी..खबर भी.. आप सुन रहे हैं द सूत्र पॉडकास्ट। आज देश-दुनिया की किन घटनाओं पर रहेगी हमारी नजर।









पीएम मोदी का गुजरात दौरा





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गुजरात के दौरे पर रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जूनागढ़ में 3 हजार 580 करोड़ रुपए की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरातियों को गाली देने वालों को सबक सिखाना जरूरी है। मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को गुजरात की सफलता रास नहीं आती। इससे पहले पीएम मोदी ने गुजरात में रोड शो भी किया।





कांग्रेस को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष





कांग्रेस को बुधवार को नया अध्यक्ष मिल गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं। अध्यक्ष बनने के बाद खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने लगातार लोकतंत्र को मजबूत किया है। संविधान की रक्षा की है। उन्होंने सोनिया गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोनिया ने अपने खून पसीने से पार्टी को सींचा है। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार देश में नफरत फैला रही है। पूरा देश राहुल गांधी के संघर्ष से जुड़ रहा है।





सीएम शिवराज का दिल्ली दौरा





सीएम शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान सिंगापुर सहित आधा दर्जन देशों के राजदूतों से मुलाकात करेंगे। गुरुवार को दिल्ली में वे अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, जापान, सिंगापूर, इजराइल, साउथ कोरिया के राजदूतों से संवाद कर उन्हें 11 और 12 जनवरी 2023 को इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए आमंत्रित करेंगे। साथ ही 21 अक्टूबर को पुणे में देश के बड़े उद्योगपतियों से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में निवेश करने और समिट में भाग लेने के लिए आमंत्रण देंगे।





केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलेंगे सीएम शिवराज





मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन को लेकर आज सीएम शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मध्यप्रदेश के 8 शहरों में होंगे। मध्यप्रदेश के राज्य खेल मलखंब को भी खेलो इंडिया में स्थान मिला है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को दिल्ली में इसको लेकर कार्यक्रम करेंगे। खेलो इंडिया के तहत मध्यप्रदेश के भोपाल सहित इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, महेश्वर, मंडला और बालाघाट में विभिन्न खेल की गतिविधियां होंगी।



PM Narendra Modi Gujarat Visit New Congress President Mallikarjun Kharge CM Shivraj Delhi Visit Khelo India Youth Games News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात विजिट नए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सीएम शिवराज दिल्ली विजिट खेलो इंडिया यूथ गेम्स न्यूज