जबलपुर में पं. धीरेंद्र शास्त्री बोले-आजकल लड़का-लड़का और लड़की-लड़की कर रहे शादी; कहा- सरकार ने मान्यता देकर हद कर दी!

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
जबलपुर में पं. धीरेंद्र शास्त्री बोले-आजकल लड़का-लड़का और लड़की-लड़की कर रहे शादी; कहा- सरकार ने मान्यता देकर हद कर दी!

JABALPUR. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा कि आजकल उल्टा जमाना आ गया है। लड़का-लड़का और लड़की-लड़की आपस में विवाह कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने भी इस तरह की शादी को मान्यता देकर हद कर दी। ऐसा तो विदेशों में होता था। अब तो हमारे देश में भी होने लगा।





बताओ ऐसे ही युग में हमारा जन्म हुआ





पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जबलपुर के पनानगर में आयोजित श्रीमदभागवत कथा में बोल रहे थे। रविवार को कथा का दूसरा दिन था। उन्होंने कहा कि हनुमान जी अब बचाओ। पहले जमाना अच्छा था। लड़के की शादी लड़की से होती थी। लेकिन, आजकल तो कार्ड पढ़ना पड़ता है कि लड़के की शादी लड़की से हो रही है या लड़के से। हम तो एक दिन सोच रहे थे, बताओ ऐसे ही युग में हमारा जन्म हुआ। जब लड़के-लड़के आपस में शादी कर रहे हैं। यह विदेश में बहुत चलता है। अब यह हमारे शहरों में होने लगा है। लड़के के विवाह के लिए लड़की की आवश्यकता नहीं है।





यह खबर भी पढ़ें











28 एकड़ में तीन विशाल पंडाल लगाए गए





पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीमदभागवत कथा सुनने कथा स्थल पर रोजाना लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यहां कथा के लिए 28 एकड़ में तीन विशाल पंडाल लगाए गए हैं। इनमें लाखों श्रद्वालु एक साथ बैठ सकते हैं। कथा स्थल पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। श्रद्वालुओं की मदद और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 2 हजार वालेंटियर्स को तैनात किया है।





हमारे गांव में 2-3 लड़कों की शादी नहीं हो रही तो आपस में करवा दो





पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वैसे व्यवस्था ठीक है। हमारे गांव में 2 से 3 लड़कों की शादी नहीं हो रही। हमने एक दिन बैठे-बैठे विचार किया। हमने कहा एक काम करो। जब नहीं हो रही तो इनकी आपस में करवा दो। जब व्यवस्था बनाई गई है और सरकार ने मान्यता भी दे दी तो बढ़िया है। कम से कम मरेंगे तो ब्रह्माजी से यह तो नहीं कहेंगे कि हमारा विवाह नहीं हुआ।





कुम्भलगढ़ किले से हरे झंडे हटाकर वहां भगवा झंडा लगवाओ





उदयपुर पुलिस ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर केस दर्ज किया है। एक दिन पहले हुई धर्मसभा में उनके एक बयान को लेकर पुलिस ने यह एक्शन लिया है। धर्मसभा में उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा था कि राजसमंद जिले के कुम्भलगढ़ किले में जो 100 हरे झंडे लगे हैं, वहां भगवा झंडा लगवाओ। पुलिस ने इसे धार्मिक हिंसा भड़काने वाला माना है। उनके इस बयान पर संज्ञान लेते हुए शहर के हाथीपोल थाने में मामला दर्ज किया गया। उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि उनका बयान भड़काऊ और विवादित है।



MP News एमपी न्यूज पं. धीरेंद्र शास्त्री Pt. Dhirendra Shastri Bhagwat Katha in Jabalpur nowadays boy-boy and girl-girl marriage Government has crossed the limits जबलपुर में भागवत कथा आजकल लड़का-लड़का और लड़की-लड़की की शादी सरकार ने हद कर दी