इंदौर: निगमकर्मी के ठिकानों पर EOW का छापा, अब तक एक करोड़ की संपत्ति का खुलासा

author-image
एडिट
New Update
इंदौर: निगमकर्मी के ठिकानों पर EOW का छापा, अब तक एक करोड़ की संपत्ति का खुलासा

इंदौर.भ्रष्टाचार के खिलाफ EOW की कार्रवाई तेज हो गई है। 27 अक्टूबर को ग्वालियर EOW ने CMO के घर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान करोड़ों की संपत्ति और 37 बीघा जमीन जब्त की थी। वहीं आज (28 अक्टूबर) को इंदौर में EOW ने एक नगर निमम कर्मी के तीन ठिकानों पर छापा मारा। EOW ने अघोषित आय मामले में कार्रवाई की। कार्रवाई में 4 गाड़ियों समेत प्लॉट, फ्लैट की जानकारी मिली है। अफसर ने बताया कि अभी तक 1 करोड़ संपत्ति का पता चला है।

काम के लिए कमीशन लेता था

EOW ने जिस आदमी के घर पर छापेमारी की, वो राजकुमार सालवी है। पेशे से मस्टरकर्मी है। कुछ दिन पहले ही परमानेंट किया गया था। वो बड़े – बड़े ठेकेदारों से काम करवाने के लिए कमीशन लेता था। कुछ साल पहले पत्नी के नाम पर फर्म बनाई दी थी। पैसे ऐंठने के बाद उसे भी बंद कर दिया।

अब तक करोड़ों की संपत्ति सामने आई

EOW  को किसी ने शिकायत की थी, जिसके बाद 28 अक्टूबर को कार्रवाई की है। EOW  ने अब तक तीन प्लॉट और फ्लैट के कागजात मिले है। इसके अलावा तीन बाइक और एक कार मिली है। बाकी चीजों की जानकारी जुटाने ॉ जुटी है। ऐसा बताया जा रहा है कि अब तक 1 करोड़ की संपत्ति है।

TheSootr EOW raids on the premises of the corporator so far assets worth one crore have been disclosed