Advertisment

3 अध्यक्षों से भी नहीं संभल रही यूथ कांग्रेस, मीटिंग में बहस; रैली में लात-घूंसे

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
3 अध्यक्षों से भी नहीं संभल रही यूथ कांग्रेस, मीटिंग में बहस; रैली में लात-घूंसे

Indore. युवक कांग्रेस (Youth Congress) में गुटबाजी लगातार देखी जा रही है। 3-3 अध्यक्ष होने के बाद भी एकजुटता दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। महंगाई, बेरोजगारी और व्यापमं घोटाले को लेकर युवक कांग्रेस के प्रदर्शन मुद्दों से ज्यादा लड़ाई-झगड़ों के कारण चर्चा में रहे। कांग्रेसी पहले मीटिंग में लड़े, फिर मैदान पर जमकर लात-घूंसे चलाए।







— TheSootr (@TheSootr) April 11, 2022

Advertisment





प्रदर्शन के स्थान को लेकर विवाद





सूत्रों के मुताबिक रविवार को प्रदर्शन को लेकर बैठक हुई। युवक कांग्रेस के 3 अध्यक्ष हैं, एक तो बैठक से ही नदारद रहे। वहीं दो अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों में प्रदर्शन के स्थान को लेकर विवाद हो गया। दरअसल कुछ पदाधिकारी चाहते थे कि कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन हो। उनका कहना था कि कलेक्टर मनीष सिंह ने प्रदर्शन करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इस पर दूसरे साथी भड़क गए। उन्होंने कहा कि अगर तुम्हें कार्रवाई से डर लगता है तो मत आना। लेकिन प्रदर्शन तो कलेक्ट्रेट पर ही होगा।





भीड़ लाने पर भी भिड़े कांग्रेसी

Advertisment





जगह को लेकर हुआ विवाद सुलझा नहीं था कि ज्यादा से ज्यादा भीड़ लाने पर बात उलझ गई। एक पदाधिकारी ने तो साफ कह दिया कि रमजान के कारण मुझसे ज्यादा भीड़ की उम्मीद मत करना। वहीं दूसरे से जब भीड़ का आंकड़ा पूछा तो उसने पलटकर कह दिया, आप मुझसे नहीं पूछ सकते। मैं प्रदेश का पदाधिकारी हूं और आप जिले के। मुझे जो रिपोर्ट देना है प्रदेश अध्यक्ष को दूंगा।





रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे





प्रदर्शन में एक साथ आने की बजाय कई नेता अपने अलग-अलग जत्थे लेकर पहुंचे। इन्हीं में से एक जत्थे में आपस में विवाद हो गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चलाए। एक कार्यकर्ता को तो बाल पकड़कर पीटा गया। पुलिस और वरिष्ठ नेताओं ने स्थिति को संभाला और कांग्रेसियों को अलग-अलग किया।

Advertisment





गुटबाजी की वजह से यूथ कांग्रेस के 3 शहर अध्यक्ष





युवक कांग्रेस में गुटबाजी इस कदर हावी है कि कांग्रेस आलाकमान को 3-3 शहर अध्यक्ष बनाने पड़े। ऐसा पहली बार है कि शहर में युवक कांग्रेस के 3-3 अध्यक्ष हों। रमीज खान, तत्सम भट्ट और स्वप्निल कांबले शहर अध्यक्ष हैं। रमीन खान पहले से अध्यक्ष पद संभाल रहे थे। इसके बाद गुटबाजी ऐसी हुई कि कांग्रेस आलाकमान को दो और शहर अध्यक्ष बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा।





भोपाल में कांग्रेस ने एकता दिखाई, इंदौर में यूथ कांग्रेस के 3 अध्यक्ष बनाने पड़े



MP News मध्यप्रदेश MP इंदौर Indore Youth Congress मध्यप्रदेश की खबरें मारपीट कार्यकर्ता युवक कांग्रेस rally रैली workers fight
Advertisment