ग्वालियर में कांग्रेस विधायक बोले- जनता को बताएंगे कि बीजेपी को क्यों निकालना चाहिए विनाश यात्रा

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
ग्वालियर में कांग्रेस विधायक बोले- जनता को बताएंगे कि बीजेपी को क्यों निकालना चाहिए विनाश यात्रा

देव श्रीमाली, GWALIOR. एक तरफ बीजेपी सरकार स्तर पर अगले माह विकास यात्राएं निकालने की तैयारी में जुटी है वहीं इसके जवाब देने के लिए कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाल रही है। ग्वालियर में आज गणतंत्र दिवस पर इसकी शुरुआत हुई। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।





राष्ट्रीय सचिव ने किया शुभारंभ





इस यात्रा का शुभारंभ आज ग्वालियर में भी हुआ। यहां सभी कार्यकर्ता शिंदे की छावनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में जुटे और सबसे पहले यहां पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुधांशू त्रिपाठी और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने ध्वजारोहण किया 





त्रिवेदी ने बताया मकसद





कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव त्रिपाठी ने यहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओ को इस यात्रा के बारें में बताते हुए कहा कि देशभर में अब सिर्फ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की ही चर्चा है। राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के तारतम्य में गुरुवार से मध्यप्रदेश  के सभी जिलों में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा सरकार की नाकामियों और जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर करेंगे। वहीं कांग्रेस की 15 महीने की मध्य प्रदेश की सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी लोगों को जानकारी देंगे। 





यह खबर भी पढ़ें





MP में हाथ से हाथ जोड़ने निकली कांग्रेस, कमलनाथ की संकट मोचक से संकट हरने की प्रार्थना, बोले- शिवराज ने प्रदेश को आखिर दिया क्या?





कांग्रेस एमएलए का विकास यात्रा पर निशाना





इस मौके पर कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने बीजेपी सरकार द्वारा प्रस्तावित विकास यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को विकास यात्रा की जगह विनाश यात्रा निकालनी चाहिए। जिस तरह से बेरोजगारी महंगाई और अपराधों में बढ़ोतरी हुई है उससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।





ऊर्जा मंत्री पर भी कसा तंज





कांग्रेस विधायक सिकरवार ने ऊर्जा मंत्री प्रदुमन तोमर पर भी कटाक्ष किया है उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदुमन तोमर ने कांग्रेस का हाथ छोड़ा है आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भी उनका साथ छोड़ देगी।





प्रभात फेरी निकालकर पहुंचे थे कांग्रेसी





गणतंत्र महापर्व पर कांग्रेसी नेताओं ने सुबह सबसे पहले प्रभात फेरी निकाली जिसके बाद सभी कांग्रेस जन जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए जहां डॉक्टर देवेंद्र शर्मा द्वारा ध्वजारोहण करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश का वाचन किया और देश की एकता अखंडता के लिए काम करने का संकल्प सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिलाया।



MP News एमपी न्यूज Join hands with Congress in Gwalior Congress MLA said BJP should take out destruction tour ग्वालियर में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा कांग्रेस विधायक बोले बीजेपी निकालना चाहिए विनाश यात्रा