ग्वालियर में ससुराल  की संपत्ति हथियाने दामाद पर साले को अगवा करने का आरोप, सास ने कराया केस दर्ज

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
ग्वालियर में ससुराल  की संपत्ति हथियाने दामाद पर साले को अगवा करने का आरोप, सास ने कराया केस दर्ज

देव श्रीमाली, GWALIOR. एक बुजुर्ग विधवा महिला का दामाद ही उसके नाबालिग बेटे को अपने साथ अगवा कर ले गया। बुजुर्ग का आरोप है कि उसका दामाद इसके जरिये दवाब बनाकर मेरा मकान हड़पना चाहता है। जन सुनवाई में अपनी फरियाद जब उसने पुलिस अधिकारियो को सुनाई तो अफसरों ने तत्काल FIR दर्ज कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।





घर से ले गया बेटे को 





गोला का मंदिर निवासी बुजुर्ग महिला फूलमाला सिंह यादव ने बताया कि उसके पति का निधन हो गया है और वह अपने पति द्वारा बनाये गए पैतृक घर मे अपने सोलह साल के बेटे के साथ रहती है। वह दसवीं क्लास में पढ़ता है और उसकी परीक्षा होने वाली थी अचानक उसका दामाद उसके इकलौते बेटे को बाहर से अगवा कर ले गया। आखिरी बार मुहल्ले वालों ने उसे उसी के साथ देखा था और तब से वह लापता है। उसे शक है कि दामाद ने उसे ले जाकर दिल्ली में छिपाया है। 





यह खबर भी पढ़ें











मकान हड़पना चाहता है दामाद





बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके दामाद की नजर उसके मकान पर है और कह चाहता है कि हम दोनों को भगाकर इस पर कब्जा कर ले। मैं मकान छोड़कर भाग जाऊं वह इसीलिए दवाब बना रहा है और इसलिए उसे अगवा कर ले गया है।





पुलिस पर अनदेखी करने का आरोप लगाया





बुजुर्ग ने जन सुनवाई में गोला का मंदिर पुलिस पर अनदेखी करने का आरोप लगाया। उठाने अधिकारियों को बताया कि उसका सोलह साल का बच्चा यतेन्द्र सिंह लापता है 8 जनवरी से। इसकी सूचना उसके द्वारा तत्काल लिखकर थाने में दी। इसके बाद भी कई चक्कर लगाए, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की। मैंने ये भी बताया कि उसे मेरा दामाद दिनेश सिंह ने दिल्ली में छुपाकर रखा है, लेकिन पुलिस लाकर ही नहीं दे रही। जबकि वह मकान हड़पने के लिए लगातार धमकी दे रहा है।





पुलिस ने किया अपहरण का केस दर्ज





जनसुनवाई कर रहे एडिशनल एसपी मोती उर रहमान ने बताया कि बुजुर्ग की शिकायत सुनने के बाद इस मामले में अपहरण का केस दर्ज कर शुरू कर दी है और जल्द ही लापता बच्चे की बरामदगी के लिए पुलिस पार्टी रवाना होगी।



MP News एमपी न्यूज Mother-in-law accuses son-in-law in Gwalior grabbing property of in-laws accused of kidnapping brother-in-law ग्वालियर में सास का दामाद पर आरोप ससुराल की संपत्ति हथियाई साले को अगवा करने का आरोप