ग्वालियर में मैनेजमेंट छात्रों ने जाना अर्थव्यवस्था को 10 ट्रिलियन में शामिल होने का रोडमैप, फिनटेक और एविएशन होंगे मुख्य क्षेत्र

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
ग्वालियर में मैनेजमेंट छात्रों ने जाना अर्थव्यवस्था को 10 ट्रिलियन में शामिल होने का रोडमैप, फिनटेक और एविएशन होंगे मुख्य क्षेत्र

देव श्रीमाली, GWALIOR. भारत की इकोनॉमी कैसे 3 ट्रिलियन से 10 ट्रिलियन पर पहुंचेगी और इसका रोडमेप क्या होगा ? यह ग्वालियर के मैनेजमेंट के छात्रों को समझाया गया। उसको लेकर जीवाजी विवि में एक सेमिनार शुरू हुई जिसमें एमबीए, बीबीए के छात्रों को बताया और उनकी जिज्ञासाओं को शांत भी किया। उन्हें यह भी बताया की कौन से सेक्टर के जरिये भारत इस आर्थिक ऊंचाई को छू सकेगा।ॉ





एक्सिस बैंक के उपाध्यक्ष ने भी की शिरकत





जीवाजी विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट संस्थान में आज भारत की अर्थव्यवस्था 3 ट्रिलियन से 10 ट्रिलियन तक भारत का रोड मैप पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। शुभारंभ अतिथि एक्सिस बैंक के उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल और संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश उपाध्याय ने किया।





देश में सौ संस्थाएं यूनिकॉर्न दर्जे वाली





आर्थिक विशेषज्ञ अशोक अग्रवाल ने जेयू के स्कूल ऑफ स्टडीज इन मैनेजमेंट के एमबीए और बीबीए छात्रों को ट्रिलियन भारत की अर्थव्यवस्था 3 ट्रिलियन से 10 ट्रिलियन तक भारत का रोड मैप पर व्याख्यान दिया।उन्होंने छात्रों के साथ भारत की विकास कहानी साझा की और कहा कि यह छात्रों का उद्यमिता के प्रति उत्साह है जो भारत को 10 ट्रिलियन क्लब तक पहुंचने में मदद करेगा। भारत में पहले से ही 100 संस्थाएं हैं जिन्होंने एक यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल किया है और संख्या तेज गति से बढ़ रही है।





यह खबर भी पढ़ें











इन घटकों को चिन्हित किया जो पहुंचाएंगे 10 ट्रिलियन क्लब में





विद्वानों ने इस यात्रा के प्रमुख घटकों को चिन्हित किया जो उसे 10 ट्रिलियन क्लब में शामिल करेंगे। उन्होंने फिनटेक, कृषि परिवहन नेटवर्क, जैव प्रौद्योगिकी और एविएशन क्षेत्र को विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी बताया कि विकसित हो रहे नए एक्सप्रेस सड़कें वास्तव में विकास को प्रवाहित करने की सूत्रधार साबित हो रही है। अंत में उन्होंने मध्य प्रदेश और ग्वालियर में एक्सिस बैंक की भूमिका भी साझा की।





ये भी हुए शामिल





कार्यक्रम डॉ. लोतिका सुराना के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिवानी नागरानी ने किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश उपाध्याय, डॉ. स्वर्ण परमार, डॉ. प्रियदर्शिनी नागौरी, डॉ. रश्मिता सिंह, डॉ. आरती पिपरिया सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



MP News एमपी न्यूज Students in Gwalior learned economy 10 trillion roadmap Biodiversity Fintech and Aviation ग्वालियर में छात्रों ने जाना अर्थव्यवस्था 10 ट्रिलियन का रोडमैप बायोडायवर्सिटी फिनटेक और एविएशन