आयकर विभाग की रेड: कौटिल्य अकेडमी, मीडिया ग्रुप डिजियाना पर छापेमारी, कार्रवाई जारी

author-image
एडिट
New Update
आयकर विभाग की रेड: कौटिल्य अकेडमी, मीडिया ग्रुप डिजियाना पर छापेमारी, कार्रवाई जारी

भोपाल. आयकर विभाग की टीम (Income Tax Raid) ने कौटिल्य अकेडमी और मीडिया ग्रुप डिजियाना पर छापामार कार्रवाई की। आईटी ने कौटिल्य अकेडमी (Kautilya academy it raid) के भोपाल और इंदौर ऑफिस में रेड मारी। इधर, इंदौर में डिजियाना ग्रुप (Digiana Group) के पीपल्याहाना स्थित ऑफिस के अलावा कई ठिकानों पर कार्रवाई की। ये मीडिया ग्रुप (Media Group) एक न्यूज चैनल, केबल नेटवर्क समेत दूसरे बिजनेस चलाता है। गुरुवार सुबह छापा मारने पहुंची टीम को दोनों ग्रुप के ठिकानों पर गार्ड ही मिले। टीम ने तत्काल इन ठिकानों को अपने कब्जे में ले लिया। आईटी टीम की छानबीन जारी है, जो अभी भी चल रही है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि दोनों ग्रुपों पर टैक्स चोरी की आशंका के चलते कार्रवाई की जा रही है।

रेत के कारोबार में भी डिजियाना

डिजियाना मीडिया ग्रुप पिछले 21 साल से मध्यप्रदेश में चल रहा है। कई जिलों में इसका रेत का कारोबार फैला हुआ है। ये इंदौर-भोपाल (Indore-Bhopal it raid) के सबसे बड़े केबल ऑपरेटर हैं। इस ग्रुप द्वारा DNN न्यूज चैनल, केबल नेटवर्क समेत अन्य बिजनेस का संचालन किया जाता है। टीम ने ग्रुप के डायरेक्टर सुखदेवसिंह घुम्मन के विष्णुपुरी स्थित निवास समेत कई ठिकानों पर छानबीन की। सुबह 6 बजे के करीब आईटी (Income Tax raid) ने रेड मारी थी।

कौटिल्य अकेडमी के कई ठिकानों पर रेड

कौटिल्य अकेडमी के इंदौर में भंवरकुआ स्थित इंस्टिट्यूट पर इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचे थे। सुबह 6 बजे ये कार्रवाई की गई। टीम ने पूरे ऑफिस में छानबीन की। इसके साथ ही डायरेक्टर श्रीधांत जोशी के विद्यानगर स्थित निवास पर भी एक टीम पहुंची है। इंस्टिट्यूट के प्रेस कॉम्प्लेक्स, मंगल सिटी, राजबाड़ा स्थित ब्रांच में भी आईटी टीम छानबीन कर रही है। इस दौरान सुबह इंस्टिट्यूट में स्टूडेंट्स का आना शुरू हो गया था। लेकिन इनकम टैक्स और पुलिस टीम ने उन्हें लौटा दिया। वहीं, टीम ने घंटों छानबीन कर इंस्टिट्यूट के रिकॉर्ड को खंगाला।

50 जगहों पर छापेमारी

टैक्स चोरी और आय छुपाने की सूचना के बाद आईटी ने डिजियाना ग्रुप, गुडरिक समूह और कौटिल्य अकेडमी पर एक साथ छापे मारे। इंदौर में कुल 50 जगहों पर जांच चल रही है। शहर और राज्य के बाहर विभाग ने 65 ठिकानों को जांच के दायरे में लिया है। कौटिल्य अकेडमी द्वारा कोरोना काल में भी ऑनलाइन क्लासेस ली गई थी। संक्रमण कम होने के बाद ऑफलाइन क्लासेस शुरू हुईं। इसका पूरा लेखा-जोखा जुटाया जा रहा है। 

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Income Tax raid The Sootr Media Group Kautilya academy it raid Digiana Group आयकर विभाग की रेड कौटिल्य अकेडमी मीडिया ग्रुप डिजियाना