खरगोन दंगे का मास्टर माइंड इकबाल बाली गिरफ्तार, दो अन्य आरोपियों को भी दबोचा

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
खरगोन दंगे का मास्टर माइंड इकबाल बाली गिरफ्तार, दो अन्य आरोपियों को भी दबोचा

Khargone. मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में रामनवमी के दिन हुए हिंसा के मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड इकबाल बाली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें जावरा से पकड़ा है। इसके साथ ही दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी अफजल इंदौर से और तीसरा आरोपी अर्स उर्फ कैफ कसरावद से गिरफ्तार हुआ है। आईपीएस अंकित जायसवाल ने इसकी जानकारी दी है। मिली जानकारी के अनुसार अफजल शहर के भाटवाडी में आगजनी और हिंसा का प्रमुख आरोपी है। वहीं अर्स उर्फ कैफ भी शहर में हुए हिंसा में शामिल था। ये तीनों आरोपी दंगे की घटना को अंजाम देने के बाद से लगातार फरार चसल रहे थे। वहीं अब पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि खरगोन शहर में 10 अप्रैल को रामनवमी के जुलूस पर कथित पथराव के बाद आगजनी की घटनाएं हुई थी, जिसमें दुकानों, मकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया था। इसके बाद पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था।





यह है पूरा मामला





जिला मुख्यालय पर गत 10 अप्रैल को श्रीराम नवमी पर हुई हिंसा और उपद्रव के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। शहर में उपद्रव भड़काने में इन तीनों आरोपितों की प्रमुख भूमिका मानी जा रही है। एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि आरोपित इकबाल बाली को हुसैन टेकरी जावरा से गिरफ्तार किया गया है। इस पर पूर्व से चार प्रकरण दर्ज हैं। अफजल अली उर्फ अफजल डिजायर को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। इस पर पूर्व से दो प्रकरण दर्ज है।





पुलिस ने अब तक कुल 72 प्रकरण दर्ज किए





अफजल बेकरी उत्पादों की गाड़ी चलाता है और पूर्व में यह केरोसिन बेचता था। वहीं आरोपित कैफ को कसरावद से गिरफ्तार किया गया है। इस पर पूर्व से चार प्रकरण दर्ज हैं। ज्ञात हो कि उपद्रव के मामले में पुलिस ने अब तक कुल 72 प्रकरण दर्ज किए हैं। इनमें 182 आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है। कुछ आरोपित ऐसे भी हैं जिनका नाम तीन या चार प्रकरणों में दर्ज है। एसपी काशवानी ने बताया कि अन्य आरोपितों को भी खोजने की प्रक्रिया जारी है।



 



Madhya Pradesh मध्यप्रदेश Ram Navami रामनवमी Khargone riots खरगोन दंगे master mind Iqbal Bali Kaif Kasrawad Ankit Jaiswal मास्टर माइंड इकबाल बाली कैफ कसरावद अंकित जायसवाल