SHIVPURI. शिवपुरी जिले की पिछोर जनपद की पंचायत के नंदना पिपरोलिया गांव में एक मुस्लिम खान परिवार ने अखंड रामायण पाठ का आयोजन 29 जनवरी, रविवार से शुरू कराया है। इस आयोजन के लिए बकायदा आमंत्रण पत्र भी छपवाए गए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मां काली के चित्र और श्री गणेशाय नम: से इस आमंत्रण पत्रिका की शुरुआत हुई है, जिसमें अखंड रामायण पाठ का उल्लेख है। आमंत्रण पत्र में अखंड रामायण पाठ के साथ-साथ हवन पूजन और भंडारे की सूचना भी दी गई है।
भारत जोड़ो यात्रा का असर जन जन पर पड़ रहा है। सांप्रदायिक सद्भाव बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में मुस्लिम परिवार अखंड रामायण का पाठ करा रहा है।मुख्य अतिथि कांग्रेस विधायक हैं।जय सियाराम pic.twitter.com/RU6VYo6jiT
— Piyush Babele||पीयूष बबेले (@BabelePiyush) January 28, 2023
हजारों लोगों के आने की संभावना
नंदना पिपरोलिया पंचायत में पहली बार काली माता मंदिर पर मुस्लिम परिवार रामायण पाठ का आयोजन कर रहा है, जिसमें लगभग हजारों लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है। इस प्रकार के विशेष आयोजन में मुख्य अतिथि के लिए कांग्रेस विधायक के पी सिंह को बुलाया गया है।
ये खबर भी पढ़ें...
कमलनाथ के मीडिया एडवाइजर ने किया ट्वीट
सोशल मीडिया पर कार्यक्रम को लेकर वायरल हो रहे आमंत्रण पत्र को मध्य प्रदेश कांग्रेस के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया एडवाइजर पीयूष बबेले ने भी ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। उन्होंने कहा है कि यह भारत छोड़ो यात्रा का असर है। सांप्रदायिक सद्भाव बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में मुस्लिम परिवार अखंड रामायण का पाठ करा रहा है। मुख्य अतिथि कांग्रेस विधायक हैं।
नंदना-पिपरोनिया पंचायत की सरपंच ने बताई कार्यक्रम की रूपरेखा
नंदना-पिपरोनिया पंचायत सरपंच तमन्ना खान ने बताया, हिंदू-मुस्लिम के बीच सद्भावना को बनाए रखने के लिए अखंड रामायण के पाठ का आयोजन पंचायत में कराया जा रहा है। 29 जनवरी को श्री गणेश पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ शुरू होगा। हवन पूजन एवं भण्डारा सोमवार 30 जनवरी 2023 को होगा। यह आयोजन ग्राम नदना में काली माता मंदिर पर रखा गया है। इस आयोजक उनका व पूरी पंचायत के नागरिकों का समस्त परिवार एकत्रित होगा। इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्यातिथि पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू रहेंगे।