उत्तराखंड के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, 26 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
उत्तराखंड के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, 26 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे

BHOPAL. सैर भी..खबर भी.. आप सुन रहे हैं द सूत्र पॉडकास्ट। आज देश-दुनिया की किन घटनाओं पर रहेगी हमारी नजर।









पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा





प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी सुबह करीब साढ़े 8 बजे बजे केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। मोदी करीब 9 बजे केदारनाथ रोपवे परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल के दर्शन करेंगे। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने बताया कि इन जगहों पर शुरू हो रही कनेक्टिविटी परियोजनाएं धार्मिक महत्व के स्थानों तक पहुंच को आसान बनाएंगी। ये परियोजनाएं इस क्षेत्र में संपर्क और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगी।





मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को लेंगे शपथ





मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे। इसके लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सोनिया गांधी सहित के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। इतना ही नहीं भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के बाद ये पहला मौका होगा जब राहुल गांधी दिल्ली वापस आएंगे। समारोह में शामिल होने के बाद दूसरे दिन वे फिर से यात्रा में शामिल होंगे।





23 अक्टूबर को अयोध्या में दीपोत्सव





23 अक्टूबर को अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम किया जाएगा। इससे पहले अयोध्या में लेजर लाइटिंग की गई। 23 अक्टूबर के मुख्य आयोजन को लेकर सभी होटल और धर्मशाला 2 हफ्ते पहले ही लोगों ने बुक करा लिए हैं। ये छठवां दीपोत्सव पिछली बार की तुलना में इस बार और भी भव्य रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के आने की सुगबुगाहट से शासन की तैयारियां दोगुने स्तर से की जा रही हैं। इस बार 17 लाख दीपों को सजाकर जलाने की व्यवस्था की गई है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की तैयारी है।





दिल्ली में निवेश कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम शिवराज





सीएम शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में मध्यप्रदेश में निवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम शिवराज ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए टेक्सटाइल और गारमेंट सेक्टर के उद्योगपतियों के साथ बात की। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उद्योगपतियों से कहा कि मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए जो लैंड चाहिए, उनको वो जमीन दी जाएगी। इसके साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उद्योगपतियों को इंदौर समिट मीट में आने का भी निमंत्रण दिया।





आज तय होंगी T-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 की दो टीमें





टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में क्वालीफाइंग राउंड के आज आखिरी दो मैच खेले जाएंगे। ग्रुप-B के इन दोनों मैच के बाद सुपर-12 के लिए आखिरी दो टीमें भी तय हो जाएंगी। पहला मैच वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच होगा और दूसरा मैच स्कॉटलैंड और जिम्बाम्बे के बीच होगा। ग्रुप-A से श्रीलंका और नीदरलैंड ने सुपर-12 में जगह बना ली है। 



सीएम शिवराज सिंह चौहान CM Shivraj Singh Chouhan T20 World Cup 2022 टी-20 वर्ल्ड कप 2022 PM Narendra Modi visit Uttarakhand Mallikarjun Kharge take oath on 26 october Ayodhya Deepotsav पीएम नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को लेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथ अयोध्या में दीपोत्सव