सिंगरौली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ''भारत जोड़ो यात्रा'' पर साधा निशाना, बोले- नफरत पैदा कर सत्ता पाने की कोशिश कर रहे राहुल

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
सिंगरौली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ''भारत जोड़ो यात्रा'' पर साधा निशाना, बोले- नफरत पैदा कर सत्ता पाने की कोशिश कर रहे राहुल

BHOPAL. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का 'भारत जोड़ो' पर निशाना, बोले- नफरत पैदा कर सत्ता पाने की कोशिश कर रहे राहुल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर रविवार को राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज देश को उन लोगों द्वारा बदनाम किया जा रहा है जो कहते हैं कि भारत में नफरत है। रक्षा मंत्री मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में 25,500 गरीब परिवारों को 'मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना' के तहत निशुल्क भू-खंड वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 





कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा





केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी नफरत पैदा कर के सत्ता पाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता सारी दुनिया में भारत को बदनाम कर रहे हैं। राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं, वरन समाज और देश बनाने के लिए की जानी चाहिए। 





जिस शौर्य और पराक्रम का परिचय हमारे जवानों ने दिया है, वह अद्भुत है





राजनाथ सिंह ने राहुल का बिना नाम लिए कहा कि इस समय एक नेता 'भारत जोड़ो यात्रा' पर निकले हैं, वो क्या-क्या बातें करते हैं? लेकिन वह नहीं जानते कि भारत बदल चुका है। जिस शौर्य और पराक्रम का परिचय हमारे जवानों ने दिया है, वह अद्भुत है, लेकिन कांग्रेस के नेता सेना के जवानों के बारे में कुछ भी बोल रहे हैं। कांग्रेस के नेता हमारी सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हैं। भारत टूटा (हुआ) देश है क्या, जो कांग्रेस के नेता भारत जोड़ने के लिए निकले हैं? भारत 1947 में टूट चुका है, अब नहीं टूटेगा। भारत अब पहले जैसा भारत नहीं रहा की जो चाहे आंख दिखाकर निकल जाए।





यह खबर भी पढ़ें











भारत को बदनाम करने की कोशिश मत करें राहुल





रक्षा मंत्री ने कहा- राहुल जी यदि आप देश की प्रगति में योगदान नहीं दे सकते हो, तो चुप बैठो। भारत को बदनाम करने की कोशिश मत करो। हम रक्षा के मामले में भारत को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। दुनिया की नजरों में भारत अब ताकतवर भारत बन गया है और अंतर्राष्ट्रीय जगत में भारत का कद ऊंचा हुआ है, लेकिन कांग्रेस के नेता हमारी सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवालिया निशान लगाते हैं। ऐसी बहुत बातें हैं, जो खुलकर नहीं की जा सकती हैं। हमारे सैनिक बहादुर हैं। रक्षा मंत्री होने के नाते मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि देश की सीमाओं पर कोई बुरी नजर डालने की कोशिश करेगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। 





मैं पूछता हूं इनको नफरत कहां दिखाई देती है?





राजनाथ सिंह ने कहा कि आज राहुल गांधी चारों ओर घूम-घूम कर कह रहे हैं कि हिंदुस्तान में चारों तरफ नफरत है। क्या (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी नफरत फैला रहे हैं? क्या (मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री) शिवराज सिंह चौहान जी नफरत फैला रहे हैं? मैं पूछता हूं इनको नफरत कहां दिखाई देती है? सारी दुनिया में भारत को कांग्रेस के नेता बदनाम कर रहे हैं। जिस भारत की इज्जत सारी दुनिया में बढ़ी है, जो भारत सारे विश्व को अपना परिवार मानता है, उसके बारे में राहुल गांधी क्या बोल रहे हैं। राहुल गांधी नफरत पैदा कर के सत्ता पाने की कोशिश कर रहे हैं।





राहुल व कांग्रेस नेता क्या जानें मोहब्बत क्या है





राजनाथ सिंह ने कहा- हमारे भारत ने कभी जाति, पंथ और मजहब के आधार पर भेदभाव नहीं किया। भारत की आजादी में सभी ने योगदान दिया। राहुल जी लोगों के बीच जाकर मोदीजी और भाजपा के प्रति नफरत पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। ये (राहुल एवं कांग्रेस नेता) मोहब्बत फैलाने की बात करते हैं। ये क्या जानते हैं मोहब्बत क्या है? भारत के मान, सम्मान और शौर्य से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। राहुल जी, नफरत की बात करके दुनिया में भारत की छवि को दुनिया में खराब मत कीजिए। राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं, समाज और देश बनाने के लिए की जानी चाहिए। 



MP News एमपी न्यूज Defense Minister Rajnath Singh in Singrauli targeting 'Bharat Jodo' Rahul creating hatred सिंगरौली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 'भारत जोड़ो' पर निशाना नफरत पैदा कर रहे राहुल