Advertisment

SATNA: योगेश की एमआईसी में 7 में से सांसद खेमे के 3, युवाओं को तरजीह, महिलाओं का भी रखा ध्यान 

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
SATNA: योगेश की एमआईसी में 7 में से सांसद खेमे के 3, युवाओं को तरजीह, महिलाओं का भी रखा ध्यान 

सचिन त्रिपाठी, Satna. नगर निगम सतना के महापौर योगेश ताम्रकार ने शनिवार को अपनी मेयर इन काउंसिल के सदस्यों की घोषणा कर दी। महापौर को यह अधिकार है कि वे पांच से दस सदस्यों को एमआईसी में शामिल कर सकते हैं। फिलहाल  एमआईसी में 7 सदस्य शामिल किए गए हैं। मेयर इन काउंसिल में महिलाओं का वर्चस्व देखने को मिला है। सात सदस्यीय एमआईसी में 4 महिलाएं एवं 3 पुरुष शामिल हैं। इसमें सतना सांसद गणेश सिंह के खेमे के 3 सदस्य शामिल किया गए हैं। प्राची पुष्पराज कुशवाहा, मनीषा अजय सिंह और रानी बाल कृष्ण शुक्ला को एमआईसी में शामिल किया गया। 



माना जा रहा था कि अध्यक्ष पद के एक दावेदार को स्थान महापौर अपनी एमआईसी में देंगे लेकिन शनिवार को एमआईसी जब सामने आई तो उसमें अध्यक्ष पद के सिर्फ एक दावेदार का नाम सामने आया। अध्यक्ष पद के दावेदार रहे सिर्फ गोपी गेलानी को स्थान दिया गया है। गेलानी महापौर के खेमे से ही आते हैं। इनके अलावा पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य और महापौर पद के दावेदार रहे लक्ष्मी यादव के भतीजे आदित्य को एमआईसी में जगह दी गयी है। 





युवा और अनुभव का मिश्रण





महापौर की मेयर इन काउंसिल युवा और अनुभव का मिश्रण है। खासतौर पर युवाओं को एमआईसी में प्राथमिकता दी गई है। एमआईसी में गोपी गेलानी ऐसे शख्स हैं जो दूसरी बार पार्षद चुने गए हैं बाकी जितने भी अन्य 6 सदस्य हैं वे सभी पहली बार पार्षद बनकर आए हैं। यह अलग बात है कि वार्ड क्र. 24 की पार्षद प्राची कुशवाहा एवं 18 की पार्षद मनीषा सिंह के पति इससे पहले अपने-अपने वार्ड से पार्षद रह चुके हैं। उम्र की बात की जाए गोपी गेलानी की उम्र 71 साल है जबकि सबसे कम उम्र की एमआईसी सदस्य मनीषा अजय सिंह 30 साल व प्राची पुष्पराज कुशवाहा 32 साल है तो आदित्य यादव 33 साल के। डोली कमल वाल्मीकि 38 तो रानी शुक्ला 39 साल की, जबकि प्रवीण कुमार जैन 56 वर्ष के हैं।





एक सदस्य एमबीए, दो दसवीं पास 

Advertisment





एमआईसी सदस्य बनाए गए वार्ड क्र. 7 के सदस्य आदित्य यादव मास्टर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (एमबीए) हैं तो वार्ड क्र. 18 से पार्षद व एमआईसी सदस्य मनीषा सिंह पीजीडीसीए की डिग्री धारी हैं जबकि एमआईसी की एक अन्य महिला सदस्य प्राची कुशवाहा ने एमए बीएड की डिग्री ले रखी है। एमआईसी के सबसे वरिष्ठ सदस्य गोपी गेलानी ने 12वीं जहां की है वहीं रानी देवी शुक्ला और डोली कमल वाल्मीकि 10वीं पास हैं।



इन्हें बनाया प्रभारी सदस्य







  • आदित्य यादव : जलकर एवं सीवरेज



  • गोपी गेलानी : लोक निर्माण एवं उद्यान
  • Advertisment



  • प्राची पुष्पराज कुशवाहा : राजस्व


  • प्रवीण जैन : वित्त एवं लेखा


  • रानी बालकृष्ण शुक्ला : विद्युत एवं यांत्रिकी
  • Advertisment



  • डोली कमल बाल्मीक : स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन


  • मनीषा अजय सिंह : यातायात एवं परिवहन




  • Satna News एमआईसी मेयर इन काउंसिल महापौर Satna Mayor Satna Mayor news Satna nagar nigam Satna Mayor in-Council  सतना न्यूज सतना नगर निगम सतना महापौर महापौर योगेश ताम्रकार
    Advertisment