JABALPUR:कांग्रेस सेवादल की तिरंगा यात्रा का समापन, तय समय से पहले ही पूरा हो गया लक्ष्य

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
JABALPUR:कांग्रेस सेवादल की तिरंगा यात्रा का समापन, तय समय से पहले ही पूरा हो गया लक्ष्य

Jabalpur. 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजो भारत छोड़ो के नारे के साथ महात्मा गांधी ने व्यापक जनांदोलन छेड़ा था। जिसकी याद में कांग्रेस सेवादल ने आजादी की 75वीं सालगिरह पर 75 किलोमीटर तक यात्रा निकालने का लक्ष्य रखा था। हालांकि इस यात्रा को रोजाना कुछ-कुछ दूरी तय करके संपन्न कराने का निर्णय लिया गया था। कांग्रेस सेवादल ने 6 दिनों में न सिर्फ लक्ष्य को पूरा कर लिया बल्कि लक्ष्य से आगे भी अनेक कार्यकर्ता यात्रा को लेकर बढ़ गए। 





अगस्त क्रांति को किया याद





publive-image





अगस्त क्रांति दिवस से स्वतंत्रता दिवस तक राष्ट्रप्रेम की अलख जगाने लगातार निकाली गई तिरंगा यात्रा को सबसे ज्यादा लंबे समय तक मनाने का रिकॉर्ड कांग्रेस सेवादल के नाम है। सेवादल की जबलपुर इकाई ने एक और इतिहास रच दिया है। ये है 75 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकालने का। सेवादल ने अलग-अलग चरणों में यह यात्रा निकाली और 6 दिन में ही 75 किमी का लक्ष्य पूरा कर लिया। नगर संयोजक सतीश तिवारी ने बताया कि 9 अगस्त को तिरंगा यात्रा का पहला चरण था। लक्ष्य था कि हम 75 किलोमीटर चलेंगे, लेकिन यह लक्ष्य पहले ही पूरा हो गया। आज यात्रा का समापन पूर्व विधानसभा में किया गया। जहां से यात्रा गांधी स्मारक तक आई। 





तिवारी ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य जन-जन को राष्ट्रीय भावना से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रभारी सी पी मित्तल ने आदेश दिया था कि शहर ग्रामीण सब जगह लगातार यात्राएं निकाली जाएं। इसी क्रम में शहीद स्मारक से 9 अगस्त को यात्रा शुरू हुई थी। उसके बाद अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा निकाली गई। आज पूर्व विधानसभा क्षेत्र में निकली यात्रा के साथ इसका समापन हुआ। 



CONGRESS Jabalpur News Jabalpur जबलपुर जबलपुर न्यूज़ Tiranga Yatra SEVADAL AUGUST KRANTI कांग्रेस सेवादल तिरंगा यात्रा का समापन अगस्त क्रांति को किया याद