फिटनेस फ्रीक DIG, विभागीय मीटिंग के लिए 21 किमी दौड़कर पहुंचे, वीडियो वायरल

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
फिटनेस फ्रीक DIG, विभागीय मीटिंग के लिए 21 किमी दौड़कर पहुंचे, वीडियो वायरल

PANNA. मध्यप्रदेश के छतरपुर रेंज के DIG विवेक राज सिंह अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो बुधवार सुबह का है, जब विभागीय मीटिंग के लिए DIG पन्ना जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने छतरपुर से पन्ना के बीच का करीब आधा सफर कार से तय किया। वहीं 21 किलोमीटर का रास्ता दौड़ लगाकर पहुंचे। ये दूरी भी उन्होंने महज ढाई घंटे में पूरी की।









21 किमी तक दौड़ लगाई





DIG विवेक राज सिंह छतरपुर से पन्ना की ओर जा रहे थे। तभी सुबह 6 बजे पन्ना जिले की सीमा पर केन नदी के पुल पर पहुंचते ही वह अपनी गाड़ी से उतर गए और दौड़ना शुरू कर दिया। अब उनका यही वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लोग फिटनेस को लेकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।





इस बारे में DIG विवेक राज सिंह का कहना है कि, वह अपने व्यस्ततम समय के बीच भी फिटनेस को खास अहमियत देते हैं। कितनी भी व्यस्तता हो व्यायाम के लिए समय निकालते हैं। ऐसा करने के मस्तिष्क भी हर समय एक्टिव रहता है। उन्होंने सभी से रोज वर्कआउट करने की अपील की है।



MP News मध्यप्रदेश न्यूज Panna News पन्ना न्यूज मध्यप्रदेश न्यूज हिंदी mp news hindi chhatarpur dig dig vivek raj singh dig viral video dig running 21 km छतरपुर डीआईजी डीआईजी विवेक राज सिंह डीआईजी वायरल वीडियो डीआईजी 21 किमी दौड़े