Advertisment

IPL में शहडोल के कार्तिकेय को मिली जगह, मुंबई इंडियंस ने स्पिन अटैक के लिए चुना

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
IPL में शहडोल के कार्तिकेय को मिली जगह, मुंबई इंडियंस ने स्पिन अटैक के लिए चुना

SHAHDOL. शहडोल की पूजा वस्त्रकार जहां भारतीय महिला टीम में लगातार खेलकर उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। वहीं अब शहडोल क्रिकेट टीम के खिलाड़ी कुमार कार्तिकेय जल्द ही आईपीएल में बैटर्स को अपनी फिरकी पर नचाते दिखेंगे। उन्हें अब मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है।









मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेंगे कार्तिकेय





आईपीएल की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-2022 के लिए चोटिल मोहम्मद अरशद खान के जगह पर रिप्लेसमेंट के तौर पर कुमार कार्तिकेय सिंह को साइन किया है। कुमार कार्तिकेय मध्य प्रदेश टीम से लगातार पिछले कई साल से खेल रहे हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत शहडोल से की है। 

Advertisment





कुमार कार्तिकेय लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं, जो एक अच्छे स्पिनर के तौर पर जाने जाते हैं। अभी जितने भी मैच खेले हैं, उसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कार्तिकेय अपनी फिरकी के दम पर बेटर को पवेलियन लौटाने में माहिर है।









कुमार कार्तिकेय का करियर 

Advertisment





कुमार कार्तिकेय ने घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अब तक नौ प्रथम श्रेणी मैच, 19 लिस्ट ए गेम्स और आठ T20 मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने क्रमशः 35, 18 और 9 विकेट हासिल किए हैं। कुमार कार्तिकेय किफायती इकोनॉमिकल गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। कुमार कार्तिकेय कई बार पांच विकेट ले चुके हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021-22 में कार्तिकेय ज्वाइंट सेकेंड हाइएस्ट विकेट टेकर रहे। इनकी इकॉनमी रेट 5.05 की है।









20 लाख में मुंबई टीम में शामिल

Advertisment





कुमार कार्तिकेय को 20 लाख के बेस प्राइस में मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल किया गया है। कुमार कार्तिकेय के अलावा मुंबई इंडियंस की टीम में स्पिन बॉलिंग के ऑप्शन पर नजर डालें तो एम अश्विन, मयंक मारकंडे और फेबियन एलेन भी शामिल हैं। कार्तिकेय को चोटिल अरशद खान की जगह पर टीम में शामिल किया गया है। 





मौजूदा आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए अब तक निराशाजनक रहा है, जो मुंबई इंडियंस आईपीएल में कई बार चैंपियन बन चुकी है। मौजूदा सीजन में टीम अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। यहां तक कि मौजूदा सीजन में आईपीएल में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम भी बन गई है। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला शनिवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के साथ होगा।



shahdol latest news शहडोल लेटेस्ट न्यूज IPL 2022 IPL 2022 News IPL Latest News आईपीएल 2022 न्यूज आईपीएल लेटेस्ट न्यूज शहडोल का खिलाड़ी खेलेगा आईपीएल आईपीएल में मध्य प्रदेश का खिलाड़ी Shahdol Ka Khiladi will play IPL Madhya Pradesh player in IPL
Advertisment