REWA. 6 नगर पंचायतों में से 5 में भाजपा का कब्जा और एक में जीती कांग्रेस, सेमरिया में निर्विरोध अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भाजपा के बने

author-image
Rakesh Mishra
एडिट
New Update
REWA. 6 नगर पंचायतों में से 5 में भाजपा का कब्जा और एक में जीती कांग्रेस, सेमरिया में निर्विरोध अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भाजपा के बने

REWA. रविवार को जिले की 6 नगर पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन हुआ। जहां पर 5 नगर पंचायतों में भाजपा अपना अध्यक्ष बनाने में कामयाब हुई। वहीं केवल हनुमना नगर पंचायत में कांग्रेस ने अपना अध्यक्ष बना पाई। सबसे खास बात यह रही कि सेमरिया नगर पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भाजपा के निर्विरोध चुने गए। वहीं हनुमना में उपाध्यक्ष कांग्रेस के निर्विरोध चुने गए। 12 नगर पंचायतों में 9 में भाजपा का कब्जा रहा जबकि तीन कांग्रेस अपना अध्यक्ष बनाने में सफल रही। 





कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अध्यक्ष पद को लेकर अपनी-अपनी रणनीति बनाई थी लेकिन पार्षदों की संख्या पहले से ही भाजपा के पास ज्यादा थी।  ऐसे में पहले से ही यह तय था कि 6 में से 5 में भाजपा अपना अध्यक्ष बनाने में सफल रहेगी और हुआ भी यही। सेमरिया नगर पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों भाजपा के निर्विरोध चुने गए। यहां पर कांग्रेस को करारा झटका लगा। कांग्रेस नेताओं ने नगर पंचायत अध्यक्ष को लेकर कोई रुचि नहीं दिखाई जबकि हनुमना नगर पंचायत में कांग्रेस की एकतरफा जीत हुई। 





कांग्रेस के प्रत्याशी आशुतोष गुप्ता 10 मत प्राप्त कर अध्यक्ष बने और उपाध्यक्ष शरद गुप्ता निर्विरोध चुने गए। मऊगंज विधानसभा क्षेत्र में दो नगर पंचायत आती है मऊगंज और हनुमना और दोनो में कांग्रेस अध्यक्ष बनाने में सफल रही। चाकघाट में भी भाजपा की शानदार जीत हुई। यहां भाजपा के विभव कुमार जायसवाल को 11 मत मिले और वह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। 





ये निर्वाचित हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष 









नगर परिषद मनगवां 







अध्यक्ष-बुटला कमलेश बंसल, प्राप्त मत 8, भाजपा 







उपाध्यक्ष-प्रमोद उरमलिया, प्राप्त मत 8, भाजपा 









नगर परिषद सेमरिया 







अध्यक्ष-रानी राजेन्द्र विश्वकर्मा, निर्विरोध, भाजपा 







उपाध्यक्ष-मुरलीधरण शर्मा, निर्विरोध, भाजपा 









नगर परिषद डभौरा 







अध्यक्ष-माया देवी, प्राप्त मत 8, भाजपा 







उपाध्यक्ष-छोटेलाल कोल, प्राप्त मत 8, भाजपा 









नगर परिषद गोविन्दगढ़ 







अध्यक्ष-अभिषेक सिंह, प्राप्त मत 8, भाजपा 







उपाध्यक्ष-तबस्सुम शकील खान, प्राप्त मत 9, भाजपा 









नगर परिषद चाकघाट 







अध्यक्ष-विभव जायसवाल, प्राप्त मत 11, भाजपा 







उपाध्यक्ष-श्रीमती प्रतिमा सतीश गुप्ता, प्राप्त मत 7, भाजपा 









नगर परिषद हनुमना 







अध्यक्ष-आशुतोष गुप्ता, प्राप्त मत 10, कांग्रेस 







उपाध्यक्ष-शरद गुप्ता, निर्विरोध, कांग्रेस



CONGRESS Madhya Pradesh News BJP Rewa News रीवा न्यूज़ मध्यप्रदेश की खबरें Mp latest news in hindi Semariya Nagar nikay adhyaksh chunav Hanumana Mangawan Dabhaura Chakghat Govindgarh