Advertisment

DELHI: जगदीप धनखड़ भारत के नए उपराष्ट्रपति चुने गए, 725 में से 528 वोट मिले, कांग्रेस की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराया

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
DELHI: जगदीप धनखड़ भारत के नए उपराष्ट्रपति चुने गए, 725 में से 528 वोट मिले, कांग्रेस की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराया

DELHI. जगदीप धनखड़ देश के 14वें उपराष्ट्रपति होंगे। उपराष्ट्रपति के लिए 6 अगस्त को वोटिंग हुई थी। एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को बड़े अंतर से हरा दिया है। संसद के कुल 725 सदस्यों ने वोट डाले थे। जिसमें से धनखड़ को कुल 528 वोट मिले हैं। जबकि विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले।  उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल सांसदों में से 92.45 फीसदी ने मतदान किया। बीजेपी के भी दो सांसदों ने इस चुनाव में मतदान नहीं किया है। 15 वोट निरस्त कर दिए गए। धनखड़ 11 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। 







— Amit Shah (@AmitShah) August 6, 2022







Advertisment

— Amit Shah (@AmitShah) August 6, 2022





कौन हैं जगदीप धनखड़ ?

Advertisment





जगदीप धनखड़ का जन्म 18 मई 1951 को राजस्थान के झुंझनू जिले के किठाना में हुआ था। पिता का नाम गोकल चंद और मां का नाम केसरी देवी है। जगदीप अपने चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर आते हैं। शुरुआती पढ़ाई गांव किठाना के ही सरकारी माध्यमिक विद्यालय से हुई। 12वीं के बाद उन्होंने भौतिकी में स्नातक किया। इसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई पूरी की। धनखड़ की शादी 1979 में सुदेश धनखड़ के साथ हुई। दोनों के दो बच्चे हुए। 1994 में जब दीपक 14 साल का था, तब उसे ब्रेन हेमरेज हो गया। इलाज के लिए दिल्ली भी लाए, लेकिन बेटा बच नहीं पाया। बेटे की मौत ने जगदीप को पूरी तरह से तोड़ दिया।







— Vice President of India (@VPSecretariat) August 6, 2022

Advertisment





धनखड़ ने अपनी राजनीति की शुरुआत जनता दल से की थी। धनखड़ 1989 में झुंझनुं से सांसद बने। 1989 से 1991 तक वीपी सिंह और चंद्रशेखर की सरकार में उन्हें केंद्रीय मंत्री भी बनाया गया था। अजमेर के किशनगढ़ से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर 1993 में चुनाव लड़ा और विधायक बने। 2003 में उनका कांग्रेस से मोहभंग हुआ और वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। 2019 में जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया। 





कौन हैं मार्गरेट अल्वा?

Advertisment





मार्गरेट अल्वा का जन्म 14 अप्रैल 1942 को मैंगलोर कर्नाटक में एक रोमन कैथोलिक फैमिली में हुआ था। उन्होंने बैंगलोर के माउंट कार्मेल कॉलेज से बीए की डिग्री ली। इसके बाद गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से वकालत की डिग्री ली। मार्गरेट अल्वा की शादी 1964 में निरंजन थॉमस अल्वा से हुई।  उनकी एक बेटी और तीन बेटे हैं। अल्वा ने 1969 में पॉलिटिकल करियर शुरू किया। वे 1975 से 1977 के बीच कांग्रेस की ज्वाइंट सेक्रेटरी रहीं। इसके बाद 1978 से 1980 तक कर्नाटक से कांग्रेस महासचिव भी रहीं। अल्वा चार बार राज्यसभा की सदस्य भी रहीं। अल्वा राजीव गांधी और पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी हैं। मार्गरेट अल्वा राजस्थान, गोवा, उत्तराखंड और गुजरात की राज्यपाल रह चुकी हैं। 





इन बड़े नेताओं ने किया मतदान-





मोदी ने डाला वोट

Advertisment





संसद भवन में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डाला वोट। अभी तक पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी,धर्मेंद्र प्रधान सहित कई केंद्रीय मंत्रियों सांसदों ने मतदान किया।







— ANI (@ANI) August 6, 2022

Advertisment





रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने वोट डाला





उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने वोट डाला।





— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 6, 2022





पूर्व प्रधानमंत्री ने भी किया मतदान





उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद डॉ मनमोहन सिंह ने संसद में अपना वोट डाला।







— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2022





गृह मंत्री ने डाला वोट





उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना वोट डाला।







— Amit Shah (@AmitShah) August 6, 2022





सोनिया-राहुल गांधी ने डाला वोट





उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, शशि थरूर, जयराम रमेश और मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद में वोट डाला।







— ANI (@ANI) August 6, 2022





लोकसभा स्पीकर ने डाला वोट





लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।







— Om Birla (@ombirlakota) August 6, 2022





बीजेपी सांसद हेमा मालिनी, राज्यवर्धन सिंह राठौर, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मिनाक्षी लेखी और केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में वोट डाला।







— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) August 6, 2022





कांग्रेस अध्यक्ष समेत दूसरे नेताओं ने डाला वोट





संसद में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला। उनके अलावा पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी और मनीष तिवारी भी वोट डालने पहुंचे।







— ANI (@ANI) August 6, 2022





राज्यसभा के उपसभापति ने डाला वोट





केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में वोट डाला।







— Office Of Nitin Gadkari (@OfficeOfNG) August 6, 2022





गजेंद्र सिंह शेखावत ने डाला वोट





केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।







— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) August 6, 2022





कैसे होता है उप राष्ट्रपति चुनाव, क्या प्रक्रिया? 





उप राष्ट्रपति का चुनाव देश के लोकतंत्र में काफी मायने रखता है। ये पद कितना अहम है, इसे ऐसे समझा जा सकता है कि राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में उपराष्ट्रपति को ही सारी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करना होता है। वहीं पद के लिहाज से उप राष्ट्रपति प्रधानमंत्री से भी बड़े माने जाते हैं। ऐसे में जो भी इस पद पर आसीन होता है, कई जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का पालन करना जरूरी रहता है। आंकड़ों के लिहाज से बात करें तो उप राष्ट्रपति के चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सांसद वोट डालते हैं। जो सदस्य मनोनीत होते हैं, उन्हें भी वोट डालने का अधिकार रहता है। 





उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए कैंडिडेट को विपक्षी दलों का भी समर्थन





इस समय दोनों सदनों में 788 सदस्य हैं। बहुमत का आंकड़ा 395 है। बीजेपी के दोनों सदनों में अपने 394 सांसद हैं। यानी उसके अपने ही वोट 50 फीसदी हैं। एनडीए को मिलाकर यह आंकड़ा 445 सांसदों का हो जाता है। इसके अलावा उसे अन्य दलों से भी समर्थन हासिल है। इनमें वाईएसआरसीपी (31), बीजद (21), बसपा (11), तेलुगुदेशम (4) शामिल हैं। इनके समर्थन के साथ धनखड़ के पक्ष में आंकड़ा 512 वोट का हो जाता है।  



CONGRESS कांग्रेस BJP बीजेपी उपराष्ट्रपति चुनाव vice president election name of new vice president of india who is jagdeep dhankhar who is margaret alva how is the vice president elected भारत के नए उपराष्ट्रपति का नाम जगदीप धनखड़ कौन हैं मार्गरेट अल्वा कौन हैं उपराष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है
Advertisment