BHOPAL : पूर्व IAS डॉ. वरद मूर्ति मिश्र बनाएंगे अपनी पार्टी, मध्यप्रदेश विधानसभा-2023 के चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस को देंगे टक्कर

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
BHOPAL : पूर्व IAS डॉ. वरद मूर्ति मिश्र बनाएंगे अपनी पार्टी, मध्यप्रदेश विधानसभा-2023 के चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस को देंगे टक्कर

BHOPAL. पूर्व IAS डॉ. वरद मूर्ति मिश्र ने अपना राजनीतिक दल बनाने का ऐलान किया है। वे मध्यप्रदेश विधानसभा 2023 का चुनाव लड़ेंगे। VRS लेने के बाद वरद मूर्ति मिश्र ने राजनीति के मैदान में उतरने का फैसला किया है। डॉ. वरद मूर्ति का कहना है कि पिछले कई सालों से उनके मन में ये बात थी कि सिस्टम धीरे-धीरे सिर्फ कुछ मजबूत लोगों के पक्ष में दिखाई देता है। गांव के लोग आज भी परेशान हैं। सिस्टम मूलभूत समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। सरकार के पास इन समस्याओं का कोई समाधान नहीं है।







— TheSootr (@TheSootr) August 4, 2022





बीजेपी सरकार की खोली पोल





पूर्व आईएएस डॉ. वरद मूर्ति मिश्र ने शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार आम आदमी को बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करा पा रही। प्रदेश में सरकारी आंकड़ा ही बताता है कि 30 लाख बेरोजगार हैं, जबकि इनकी संख्या 55 लाख के करीब है। प्रदेश में शिक्षा की व्यवस्था ऐसी है कि 58 हजार स्कूलों में बिजली तक नहीं है। बीते 18 साल में 16 हजार 738 किसानों ने आत्महत्या की है। ये आंकड़ा बताता है कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी की हैं या उन्हें बर्बाद किया है। कृषि विभाग ने 45 फीसदी पद खाली हैं, जो बताते हैं कि सरकार ने सब कुछ भगवान भरोसे छोड़ रखा है।





कांग्रेस को भी कोसा





डॉ. वरद मूर्ति मिश्र ने 15 महीने की कमलनाथ सरकार को लेकर भी तंज कसे। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वो कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि 15 साल बाद बनी कांग्रेस सरकार भी बीजेपी की ही राहों पर थी। ट्रांसफर पोस्टिंग में दलाली करने लगी। कमलनाथ सरकार ने एक भी ऐसा काम नहीं किया जो उसकी वाहवाही की जा सके।





'आम आदमी पार्टी में भी नहीं जाएंगे'





पूर्व आईएएस ने ये भी स्पष्ट कर दिया कि वे आम आदमी पार्टी में भी नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में सिंगरौली या अन्य जगहों पर आप को मिली जीत, उसकी अपनी जीत नहीं है। लोग बीजेपी से नाराज हैं और कांग्रेस को वोट नहीं देना चाहते हैं। लिहाजा आम आदमी पार्टी को कुछ वोट मिले हैं लेकिन आप ने भी इन पार्टियों से नाराज लोगों को ही टिकट दिया है। जो बताता हैं कि फिलहाल आप में शामिल हुए नेता भी सही वक्त आने पर घर वापसी कर लेंगे।





किसानों के प्रति जताई चिंता





डॉ. वरद मूर्ति का कहना है कि वे आज तक नहीं समझ पाए कि हम किसानों को रात में ही बिजली क्यों देते हैं। क्यों नहीं ऐसा होना चाहिए कि किसानों के लिए एक सुविधाजनक समय तय कर लिया जाए और उस पर उसे बिजली दी जाए, जिससे वो अपनी फसल की सिंचाई कर सकें। इस सीजन में सर्पदंश के केस ज्यादा होते हैं। कई इलाके ऐसे हैं जहां फसलों की सिंचाई आसानी से हो सकती है लेकिन उसके बाद भी वहां सिंचाई के लिए व्यवस्था नहीं है। जोत का आकार छोटा होने से किसान परेशान हो रहा है। सरकार के पास कमर्शियल फसलों की दर निर्धारण करने की कोई व्यवस्था नहीं है।





45 दिन में करेंगे मध्यप्रदेश का भ्रमण





डॉ. वरद मूर्ति ने फिलहाल नई पार्टी के नाम का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने बताया कि वे 12 जिलों में अपनी टीम बना चुके हैं। बाकी जिलों का भी अगले 45 दिन में दौरा करेंगे। जल्द ही नई पार्टी का ऐलान भी करेंगे। उन्होंने कहा कि ब्यूरोक्रेट्स अच्छा काम करना चाहते हैं। लेकिन राजनीतिक हालात उन्हें रोकते हैं। यही वजह है कि रिटायरमेंट के बाद ब्यूरोक्रेट्स का जीवन फ्रस्टेशन में गुजरता है। क्योंकि वो उस आम आदमी की मदद नहीं कर पाते, जो वो कर सकते थे।



MP News मध्यप्रदेश Bhopal News CONGRESS कांग्रेस MP भोपाल Bhopal BJP बीजेपी Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 Former IAS Dr. Varad Murthy Mishra new political party नई राजनीतिक पार्टी पूर्व आईएएस वरद मूर्ति मिश्र