बयान वॉर: MP के मंत्री विश्वास सारंग बोले- दिग्विजय सिंह पाकिस्तान के स्लीपर सेल हैं

author-image
एडिट
New Update
बयान वॉर: MP के मंत्री विश्वास सारंग बोले- दिग्विजय सिंह पाकिस्तान के स्लीपर सेल हैं

भोपाल. प्रदेश सरकार में चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग ने सोमवार को दिग्विजय सिंह (digvijay singh) पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने पूर्व सीएम पर पाकिस्तान परस्ती का आरोप लगाकर कहा कि दिग्विजय सिंह पाकिस्तान (pakisthan) के स्लीपर सेल हैं। मंत्री सारंग ने बताया कि देशद्रोहियों पर कार्रवाई होने से उनके पेट में दर्द होता है। इसलिए उनकी जांच होनी चाहिए। इसके अलावा सारंग ने पूर्व सीएम पर द्रेशद्रोह का मुकदमा दर्ज होने की मांग की है।

देशद्रोहियों के साथ खड़े हो जाते हैं- सारंग

सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह देशद्रोहियों के साथ खड़े हो जाते हैं। चाहे हाफिज शाहिद, कन्हैया और अफजल गुरू को सर कहने की बात हो या फिर उज्जैन की घटना की बात हो। तीन बाद उन्हें ज्ञान कैसे आ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि देशद्रोहियों को बचाने के लिए काजीसाब जिंदाबाद का वीडियो दिग्विजय सिंह ने ही सर्कुलेट किया है।  

दिग्विजय पर देशद्रोह का मुकदमा हो- सारंग

सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह हमेशा पाकिस्तान परस्ती बात करते हैं। वो देश के मनोबल को नीचा गिराने का काम करते हैं। एयरस्ट्राइक और सेना के शौर्य पर प्रश्नचिंह लगाने वाले व्यक्ति से और कुछ एक्सपेक्ट भी नहीं कर सकते आप। इसलिए निश्चित तौर पर दिग्विजय सिंह पर देशद्रोह का मुकदमा होना चाहिए।  

पूर्व सीएम के इस ट्वीट पर सारंग का पलटवार

दिग्विजय सिंह ने सोमवार को उज्जैन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने की घटना को फेक न्यूज बताया था। जिसके बाद सारंग ने उनपर पलटवार किया है। पूर्व सीएम ने लिखा था कि फेक न्यूज़ के आधार पर “काजी साहब जिंदाबाद” को “ पाकिस्तान जिंदाबाद” बता कर कई लोगों पर मुक़दमे दायर हो गए। मप्र पुलिस को कार्रवाई करने के पूर्व वास्तविकता का पता लगा लेना चाहिए था। यदि गिरफ्तारी हुई है तो प्रकरण वापस लेना चाहिए। 

Digvijay Singh Vishwas Sarang Mp Politics The Sootr ISI pakistanm digvijay ISI digvijay pakisthani