SATNA: अंडाकार अशोक चक्र, किनारे से फटा तिरंगा लिए BJP सांसद की फोटो वायरल, INC बोली - राष्ट्रीय ध्वज का अपमान

author-image
Sachin Tripathi
एडिट
New Update
SATNA: अंडाकार अशोक चक्र, किनारे से फटा तिरंगा लिए BJP सांसद की फोटो वायरल, INC बोली - राष्ट्रीय ध्वज का अपमान

SATNA. एक ओर नागरिकों में राष्ट्रप्रेम जागृत करने के उद्देश्य के साथ हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा तो दूसरी ओर इस अभियान को सक्रियता देने वाली सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी के नेता देश भक्ति के नाम पर दिखावा कर रहे हैं। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा कि सतना लोकसभा क्षेत्र के सांसद गणेश सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सांसद ने जिस झंडे को हाथ में लेकर फ़ोटो खींचा रहे हैं उसमें अशोक चक्र सही जगह ओर नहीं है। यही नहीं झंडा किनारे से फटा हुआ है।





असल में जो फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है वह सतना के भरहुत नगर स्थित भाजपा कार्यालय की है। यहां पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत केंद्र खोला गया था। इसके लिए कार्यक्रम रखा गया जिसमें पंचायत राज्य मंत्री राम खेलावन पटेल, जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। सांसद के अमानक स्तर का तिरंगा लेने का फ़ोटो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया में लोगों ने बीजेपी और नेताओं को आड़े हाथों लिया है। इसके बाद कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी है। आल इंडिया कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल सिंह परिहार ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राष्ट्रीय चिन्ह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है।





1.99 लाख राष्ट्रीय ध्वज अमानक





सतना जिले के 5 लाख घरों में झंडा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य के लिए यहां स्व सहायता समूहों को काम दिया गया है। इसके अलावा भारत सरकार को भी झंडे उपलब्ध कराने की डिमांड भेजी गई थी। इसमें से 2 लाख झंडे गुजरात से सतना भेजे गए थे। इनका भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें से 1.99 लाख राष्ट्रीय ध्वज अमानक स्तर के रहे जिन्हें लौटा दिया गया।







स्व सहायता समूहों पर भार





अमानक स्तर के पाए गए राष्ट्रीय ध्वज को लौटा देने के बाद जिले में सक्रिय स्व सहायता समूहों पर अतिरिक्त भार पड़ सकता है। इन समूहों को अब अतिरिक्त 2 लाख झंडे तैयार करने हैं। यहां 13 से 15 तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया गया है।



MP News एमपी न्यूज़ Satna News सतना न्यूज़ National Flag राष्ट्रीय ध्वज Mp latest news in hindi मध्य प्रदेश की खबरें Har Ghar Tiranga Ramkhelawan patel रामखेलावन पटेल BJP leader troll Member of parliament State minister Ganesh singh गणेश सिंह