Advertisment

मध्यप्रदेश आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष बनीं सिंगरौली की मेयर रानी अग्रवाल

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष बनीं सिंगरौली की मेयर रानी अग्रवाल

BHOPAL. मध्यप्रदेश में सिंगरौली की मेयर रानी अग्रवाल को आम आदमी पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आम आदमी पार्टी ने रानी अग्रवाल को मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान किया है। राजस्थान में नवीन पालीवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।







— AAP Madhya Pradesh (@AAPMPOfficial) March 23, 2023

Advertisment





MP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त





मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही हेमंत खावा, भूपत भयानी, सुधीर वघानी, उमेश मकवाना को भी राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बनाया गया है।







Advertisment

— AAP (@AamAadmiParty) March 23, 2023





मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी का चेहरा बनीं रानी अग्रवाल

Advertisment





रानी अग्रवाल मध्यप्रदेश में आप आदमी पार्टी का चेहरा बन गई हैं। आम आदमी पार्टी ने नगर निगम चुनाव में रानी अग्रवाल पर मेयर के तौर पर दांव लगाया था और रानी ने पार्टी के फैसले को सही साबित किया। रानी अग्रवाल ने बीजेपी के प्रत्याशी चंद्र प्रताप विश्वकर्मा को 9 हजार 352 वोटों से हराया था। रानी अग्रवाल को 34 हजार 585 वोट मिले थे। कांग्रेस सिंगरौली में तीसरे और बसपा चौथे नंबर पर रही थी।





सरपंच से मेयर और अब प्रदेश अध्यक्ष बनीं रानी





रानी अग्रवाल बरगवां ग्राम पंचायत से सरपंच रह चुकी हैं। वे 2018 में बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं थीं। उस वक्त उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे। रानी ने कहा था कि उनकी 4 पीढ़ियों ने बीजेपी की सेवा की, लेकिन उन्हें पार्टी में मान-सम्मान नहीं मिला। रानी अग्रवाल सरपंच से मेयर बनीं और अब उन्हें आम आदमी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

Advertisment





ये खबर भी पढ़िए..





नवरात्रि में भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 5 काम, नाराज होंगी मां दुर्गा, करें इन विशेष नियमों का पालन





मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी





आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। रानी अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाना चुनाव की तैयारियों में ही शामिल है। आप तीसरे विकल्प के तौर पर मध्यप्रदेश में एंट्री करना चाहती है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।



Aam Aadmi Party आम आदमी पार्टी Rani Agarwal AAP State President in Madhya Pradesh AAP State President Rani Agarwal Singrauli Mayor Rani Agarwal रानी अग्रवाल मध्यप्रदेश में आप प्रदेश अध्यक्ष आप प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल सिंगरौली मेयर रानी अग्रवाल
Advertisment