इंदौर में प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की महाकाल टी-शर्ट की चर्चा, ये पहली बार नहीं पहनी; जब उज्जैन आए थे तब भी यही पहनी थी

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
इंदौर में प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की महाकाल टी-शर्ट की चर्चा, ये पहली बार नहीं पहनी; जब उज्जैन आए थे तब भी यही पहनी थी

INDORE. कहते हैं जैसा देश वैसा भेष.. भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी जब इंदौर पहुंची तो उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी उनके साथ थे। रॉबर्ट वाड्रा महाकाल के रंग में रंगे नजर आए। उनकी महाकाल के नाम वाली टी-शर्ट की चर्चा होने लगी। सफेद रंग की टी-शर्ट पर त्रिपुंड तिलक प्रिंट था और महाकाल लिखा हुआ था। ऐसा नहीं है कि रॉबर्ट वाड्रा ने पहली बार ये टी-शर्ट पहनी है। इससे पहले जब रॉबर्ट वाड्रा उज्जैन आए थे तब भी उन्होंने यही महाकाल के नाम वाली टीशर्ट पहनी थी।





रॉबर्ट वाड्रा ने किया लोगों का अभिवादन





प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे थे। एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। रॉबर्ट वाड्रा ने सफेद रंग की टी-शर्ट और काली जैकेट पहनी थी। टी-शर्ट पर त्रिपुंड तिलक प्रिंट था और महाकाल लिखा था। वैसै तो राजनीति और धर्म का नाता कम ही है लेकिन ये छोटे-छोटे संकेत राजनेताओं के लिए मायने रखते हैं। राजनेता बाबा महाकाल के पूजन के बाद ही कोई भी कार्य शुरू करते हैं।





रॉबर्ट वाड्रा इससे पहले जब उज्जैन आए थे तब भी पहनी थी ये टी-शर्ट





इसी साल अप्रैल में रॉबर्ट वाड्रा उज्जैन आए थे। तब उन्होंने महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। गर्भगृह में पूजा के दौरान तो वे पारंपरिक वेशभूषा में थे लेकिन बाद में वे यही महाकाल वाली टी-शर्ट पहने नजर आए थे। तब रॉबर्ट वाड्रा ने कहा था कि राजनीति में अगर आता हूं तो बड़े पैमाने पर सेवा कर पाऊंगा। जनता के आशीर्वाद से ही राजनीति में आने की उर्जा मिल पाएगी।





publive-image





publive-image





ये खबर भी पढ़िए..





बुरहानपुर में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए, 11 मिनट भाषण दिया; प्रियंका गांधी भी इंदौर पहुंचीं





इंदौर-उज्जैन आते ही महाकाल के रंग में रंग जाते हैं रॉबर्ट वाड्रा





ऐसा दूसरी बार है जब रॉबर्ट वाड्रा इंदौर या उज्जैन में महाकाल के नाम की टी-शर्ट पहने नजर आए हैं। यूं कहा जाए कि महाकाल की नगरी में आते ही रॉबर्ट वाड्रा महाकाल के रंग में रंग जाते हैं।



Robert Vadra mahakal t-shirt Robert Vadra Mahakal t-shirt indore Robert Vadra in indore Priyanka Gandhi in Bharat Jodo Yatra Priyanka Gandhi Robert Vadra in Bharat Jodo Yatra रॉबर्ट वाड्रा महाकाल टी-शर्ट इंदौर में रॉबर्ट वाड्रा महाकाल टी-शर्ट रॉबर्ट वाड्रा की महाकाल टी-शर्ट प्रियंका गांधी रॉबर्ट वाड्रा भारत जोड़ो यात्रा इंदौर की खबरें