रायपुर में आयकर की बड़ी कार्रवाई, स्टील कारोबारी के ठिकानों पर आईटी छापे, दस्तावेजों की चल रही जांच

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
रायपुर में आयकर की बड़ी कार्रवाई, स्टील कारोबारी के ठिकानों पर आईटी छापे, दस्तावेजों की चल रही जांच

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में ईडी-आईटी की कार्रवाई लगातार चल रही है। इस बीच, एक बार फिर रायपुर में आयकर विभाग ने आज एक स्टील कारोबारी की फैक्ट्री और घर में दबिश दी। जानकारी मिली है कि आयकर विभाग की टीम ने इस कारोबारी के चार से पांच पार्टनरों के छत्तीसगढ़ और ओडिशा स्थित ठिकानों में भी दबिश दी है। विभाग की इस कार्रवाई में छत्तीसगढ़ के साथ ही मध्य प्रदेश के भी आयकर अफसर शामिल हैं। इस छापे के दौरान कारोबारी के ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच चल रही है।

जानकारी के अनुसार आयकर की टीम ने रायपुर में लक्ष्मी कृपा स्टील के संचालक राकेश अग्रवाल के स्वर्णभूमि स्थित घर समेत फैक्ट्री और कई ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही लेनदेन की जानकारी भी मांगी गई है।माना जा रहा है कि विभाग को लंबे समय से कारोबारी द्वारा कर चोरी किए जाने की शिकायत मिल रही थी। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। बहरहाल मौके से बड़ी मात्रा में दस्तावेज मिले हैं, जिनके परीक्षण में कई दिन भी लग सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले जुलाई महीने में भी आयकर विभाग ने रायपुर और बिलासपुर के स्टील, कोल कारोबारी, पावर, आरा मिल संचालक और रेलवे ठेकेदार के घर व दफ्तर में छापा मारा था। आयकर विभाग की 150 सदस्यीय टीम ने एक साथ स्टील, कोल कारोबारी, पावर, आरा मिल संचालक और रेलवे ठेकेदार के घर व दफ्तर में दबिश दी थी। मालूम हो कि आयकर अफसरों की जबलपुर और भोपाल की 80 सदस्यीय टीम दो दिन पहले ही रायपुर पहुंच गई थी।

रायपुर न्यूज़ आयकर की बड़ी कार्रवाई स्टील कारोबारी के ठिकानों पर छापे स्टील कारोबारी पर छापा major action by Income Tax raid on steel businessman's premises Raid on steel businessman Raipur News
Advertisment