पानी पर दौड़ती है एमपी की ये एम्बुलेंस

मध्य प्रदेश में चलने वाली नर्मदा समग्र न्यास NGO द्वारा संचालित नदी एंबुलेंस सेवा नदी पर दौड़ती है।

रिवर एम्बुलेंस सर्विस नि:शुल्क है और 40 गांवों के लोगों को सेवा प्रदान कर रही है। इस सेवा का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है।

यह नदी एंबुलेंस मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के करीब 40 गांवों में सेवा प्रदान कर रही है।

रिवर एंबुलेंस सप्ताह में 4 दिन सेवा प्रदान करती है और लगभग 140 किलोमीटर का सफर तय करती है।

इस सेवा में समाजसेवियों की मदद से दो डॉक्टर, वार्डबॉय और समाज सेवा करने वाले लोग शामिल हैं।

रिवर एम्बुलेंस अलीराजपुर जिले के ककराना बैक वॉटर में खड़ी रहती है और इसके जरिए लोगों को फ्री इलाज मिलता है।

नदी एंबुलेंस सेवा का संचालन करने वाला मध्य प्रदेश पहला राज्य बना है जिसने रिवर एंबुलेंस सेवा शुरू की थी।