Oct 2, 2025
कटनी जिले की औद्योगिक नगरी कैमोर में भी भव्य दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। (Dussehra ) यहां 101 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा।
Credit: The Sootr
इस बार भोपाल का एक बड़ा आकर्षण कोलार रोड स्थित बंजारी मैदान रहेगा। यहां 105 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा। यह मैदान पिछले 22 सालों से लगातार दशहरा उत्सव का आयोजन कर रहा है, जिससे इसकी अपनी एक खास पहचान है।
Credit: The Sootr
इस साल उज्जैन में रावण दहन की थीम सबसे खास है। यहां 101 फीट ऊंचा रावण का पुतला आतंकवादी के रूप में दिखेगा, जिसके हाथ में AK-47 गन होगी। यह अनोखा स्वरूप दर्शकों को पहलगाम अटैक की याद दिलाएगा और बुराई पर जीत का कड़ा संदेश देगा।
Credit: The Sootr
ग्वालियर में दशहरा उत्सव फूलबाग के ऐतिहासिक मैदान पर होगा। यहां शहर का सबसे बड़ा रावण जलाया जाएगा, जिसकी ऊंचाई 60 फीट होगी। यह ऐतिहासिक मैदान दर्शकों के लिए हमेशा से आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा है।
Credit: The Sootr
भोपाल के छोला दशहरा मैदान का उत्सव बहुत पुराना और खास है। यहाँ पिछले लगभग 79 सालों से दशहरा मनाया जा रहा है। इस बार भी यहां 51 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटेंगे।
Credit: The Sootr
पूरे मध्यप्रदेश में दशहरा उत्सव के लिए छोटे-बड़े पुतले तैयार हैं। इनकी ऊंचाई 50 फीट से लेकर 111 फीट तक है। रावण के साथ-साथ, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी दहन के लिए तैयार हैं, जो बुराई के अंत का संदेश देंगे।
Credit: The Sootr
Thanks For Reading!