October Holiday List : सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, अक्टूबर महीने में मिलेंगी 11 छुट्टियां, जानें कब-कब

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अक्टूबर का महीना बेहद खास होने वाला है।

इस महीने में कुल 11 छुट्टियाँ मिलेंगी, जिनमें गांधी जयंती, नवरात्रि, विजयादशमी और दिवाली शामिल हैं।

2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर बैंकों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी।

3 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि स्थापना और महाराज अग्रसेन जयंती के कारण छुट्टी होगी।

6 अक्टूबर को रविवार और 11 अक्टूबर को श्रीराम नवमी के अवसर पर अवकाश रहेगा।

12 अक्टूबर को विजयादशमी और आयुध पूजा के कारण दूसरा शनिवार भी छुट्टी का दिन होगा।

27 अक्टूबर को रविवार का अवकाश रहेगा, जबकि 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक दिवाली के चलते छुट्टियाँ रहेंगी।

इन घोषित छुट्टियों के कारण बैंकों में लेन-देन पर असर पड़ सकता है और लोगों को लंबी कतारों का सामना करना पड़ सकता है।

यह छुट्टियाँ कर्मचारियों को अपने परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका देंगी।

राज्य कर्मचारियों के लिए यह एक खुशी की बात है, खासकर त्यौहारों के मौसम में।